सोहेल खान करीब 9 साल बाद डायरेक्‍शन की दुनिया में करेंगे कमबैक, संजय दत्त के साथ बनाएंगे फिल्‍म

मुंबई

सलमान खान के सबसे छोटे भाई सोहेल खान करीब 9 साल बाद डायरेक्‍शन की दुनिया में कमबैक करने वाले हैं। 'औजार', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'हैलो ब्रदर', 'मैंने दिल तुझको दिया', 'जय हो' और 'फ्रीकी अली 'जैसी फिल्‍मों का निर्देशन करने वाले सोहेल की यह नई फिल्‍म संजय दत्त के साथ होगी। एक्‍टर, राइटर, डायरेक्‍टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान की यह नई फिल्‍म एक फुल टू कॉमेडी होगी, जिसमें संजय दत्त के साथ उनके बहनाई आयुष शर्मा भी होंगे।

साल 2016 में 'फ्रीकी अली' के बाद से ही सोहेल खान डायरेक्‍टर की कुर्सी से दूर हैं। लंबे समय से यह चर्चा रही है कि सलमान खान के साथ 'शेर खान' बनाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन 'पिंकविला' की नई रिपोर्ट के मुताबिक, सोहेल ने फिलहाल अब इस नई कॉमेडी फिल्‍म पर काम शुरू कर दिया है। यह फिल्‍म अभी प्री-प्रोडक्‍शन फेज में है।

लार्जर दैन लाइफ वाले रोल में होंगे संजय दत्त
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, 'सोहेल पिछले कुछ समय से दो-हीरो वाली कॉमेडी फ‍िल्म की तैयारी कर रहे हैं। वह इसमें संजय दत्त के साथ काम करेंगे। संजू और सोहेल के बीच फिल्‍म को लेकर कई मीटिंग्‍स हो चुकी हैं। दोनों ही स्क्रिप्ट को लेकर बेहद खुश हैं। इसमें संजय दत्त को लार्जर-दैन-लाइफ अवतार में दिखाया जाएगा।'

पैरलल लीड रोल में होंगे आयुष शर्मा
बताया जाता है कि इस फिल्‍म में सोहेल ने अपने बहनोई आयुष शर्मा को भी कास्‍ट किया है, जो इससे पहले 'रुसलान', 'अंतिम' और 'लवयात्री' में नजर आ चुके हैं। फिल्‍म में संजय दत्त और आयुष शर्मा दोनों ही पैरलल लीड रोल में होंगे।

इसी साल शुरू होगी फिल्‍म की शूटिंग
सोहेल खान ने अभी इस फिल्‍म का टाइटल तय नहीं किया है। इसी साल 2025 की दूसरी छमाही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्‍म की कहानी पंजाब में सेट की गई है। इसमें दर्शकों को गैंगस्टर जॉनर की झलक मिलेगी।

सोहेल खान और संजय दत्त इस फिल्‍म में 23 साल बाद साथ काम करेंगे। इससे पहले सोहेल खान के डायरेक्‍शन में ही बनी, बतौर एक्‍टर उनकी डेब्‍यू फिल्‍म 'मैंने दिल तुझको दिया' में दोनों ने साथ काम किया था। यह फिल्‍म 2002 में रिलीज हुई थी। सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सोहेल खान इस फिल्‍म को डायरेक्‍ट करने के साथ ही को-प्रोड्यूस भी करेंगे। फिल्‍म के प्रोड्यूसर्स में एक अन्‍य स्टूडियो और एक बड़े ख‍िलाड़ी को भी शामिल किए जाने की तैयारी है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति