विभागीय कार्य धरातल पर दिखाई दें: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

विभागीय कार्य धरातल पर दिखाई दें: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

विभागीय योजनाओं की समीक्षा की

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि जनकल्याण के सभी कार्य धरातल पर दिखाई देने चाहिए। ये सुनिश्चित करने के लिए विभागीय समितियों के जरिए हर योजना को ध्यान में रखकर आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। ऐसे में पंक्ति के अंत में खड़े व्यक्ति के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए हरसंभव प्रयास होंगे।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने बैठक में संचालित योजनाओं में सरदार वल्लभ भाई पटेल निःशुल्क कोचिंग योजना के संबंध में आयुक्त की अध्यक्षता में उपसमिति गठित कर पिछड़ा वर्ग के अधिक से अधिक बच्चों को सिविल सेवा, नीट, जेईई, क्लैट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की कार्ययोजना बनाने के लिए कहा। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि विभाग में संचालित उद्यम-स्वरोजगार योजना को प्रभावी तरीके से विभिन्न परम्परागत व्यवसाय के साथ-साथ आईटीआई, निफ्ट जैसे संस्थानों से जोड़कर अभ्यर्थियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता एवं बाजार उपलब्ध कराने की ओर भी सशक्त प्रयास करें।

मंत्री श्रीमती गौर ने छात्रावासों की मरम्मत के साथ ही उसमें मेस सेवा शुरू किए जाने की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जर्जर भवनों का कार्य पहले करवाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विभाग द्वारा संचालित पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना की छात्रवृत्ति शीघ्र वितरण के निर्देश दिए।

उपरोक्त सभी बिंदुओं पर समीक्षा उपरांत राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने 30 अप्रैल तक सभी योजनाओं की समीक्षा की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा तथा विभागीय पत्रों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव डॉ. ई. रमेश कुमार, आयुक्त श्री सौरभ कुमार सुमन, अपर सचिव श्री अनुराग चौधरी, श्री नीरज वशिष्ठ, डॉ. देवेश मिश्रा, श्रीमती ममता भट्टाचार्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति