राज्य की 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतें विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगी: पवन कल्याण

आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी। पवन कल्याण ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि राज्य सरकार ने 16वें वित्त आयोग के सामने बुधवार को शासन को मजबूत करने और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए व्यापक सिफारिशें की हैं। उन्होंने कहा, "हमारी 13,371 ग्राम पंचायतें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

आंध्र प्रदेश अपने गांवों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" पवन कल्याण ने कहा कि ग्राम पंचायतें ‘स्वर्ण आंध्र प्रदेश' के निर्माण की दिशा में भी कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा, "हम अपने गांवों को विकास के इंजन के रूप में बदल रहे हैं।" उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए आर्थिक सुधार, पारदर्शिता और आत्मनिर्भर ग्राम मॉडल को अपनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। बुधवार को सचिवालय में नौ बिंदुओं वाला एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसमें आंध्र प्रदेश की 13,371 ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास, वित्तीय आवश्यकताओं और एकीकृत शासन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल किया गया है।

 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति