सोनाक्षी सिन्हा ट्रोल्स का मुंह बंद करना अच्छी तरह से जानती हैं, तलाक की बददुआ देने वाले को दिया सॉलिड जवाब

मुंबई
सोनाक्षी सिन्हा ट्रोल्स का मुंह बंद करना अच्छी तरह से जानती हैं। जहीर खान से शादी करने के बाद कई लोग उनके सोशल मीडिया पर नेगेटिव कमेंट्स करते रहते हैं। अब शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी ने ऐसे ही एक ट्रोल को तगड़ा जवाब दिया है। उनके एक पोस्ट पर शख्स ने उन्हें तलाक की बददुआ दी थी। सोनाक्षी ने उसका जवाब दिया है और एक शर्त पर तलाक का वादा भी किया है।

वायरल है सोनाक्षी का जवाब
सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से शादी की है। दूसरे धर्म में शादी करने के बाद उनको इंटरनेट पर काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा। हालांकि सोनाक्षी और जहीर इन सबसे बेफिक्र दिखते हैं। अब सोनाक्षी और एक ट्रोल के बीच कमेंटबाजी का एक स्क्रीनशॉट वायरल है। किसी ने पोस्ट पर लिखा है, तुम्हारा तलाक तुम्हारे बहुत करीब है। इस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया है, 'पहले तेरे मम्मी-पापा करेंगे फिर हम, प्रॉमिस।'

शादी के समय काफी दिनों चली थी गॉसिप
सोनाक्षी के इस जवाब की कई लोग तारीफ कर रह हैं। सोनाक्षी सिन्हा की शादी के समय भी कई तरह की गॉसिप चल रही थीं। लोगों को लग रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा नाराज हैं। बाद में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी शादी में शामिल हुए और बेटी को आशीर्वाद दिया। हालांकि उनके बेटों के ना पहुंचने पर काफी समय तक सुगबुगाहट चलती रही थी।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति