गर्भवती माताओ को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए- प्रभारी कलेक्टर

गर्भवती माताओ को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए- प्रभारी कलेक्टर

मातृ शिशु मृत्यु दर की प्रभारी कलेक्टर ने समीक्षा कर स्वास्थ्य अमले को दिए निर्देश

अनूपपुर
प्रभारी कलेक्टर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने मातृ शिशु मृत्यु दर की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अमले को गर्भवती माताओ को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध कराने तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक देखभाल के लिए परामर्श प्रदान करने गर्भवती माताओ की समय-समय पर जांच व उपचार तथा मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
प्रभारी कलेक्टर तन्मय वशिष्ठ शर्मा आज जिला पंचायत सभागार में स्वास्थ्य विभाग के मातृ शिशु मृत्यु दर की समीक्षा के दौरान उक्ताशय के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सी राय, सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते सभी प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी तथा संबंधित चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रभारी कलेक्टर तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएनसी में हाइजीन स्टैंडर्ड नार्म का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान यह देखा जाएगा।  
 उन्होंने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुरक्षित संचालित करने के लिए चिकित्सकों के अटैचमेंट को समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन सुविधा का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए जिससे मरीजो को उनके अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधाएं सहजता से प्राप्त हो सके।

प्रभारी कलेक्टर श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने स्वास्थ्य सेक्टर सुपरवाइजर से लंबित सीएम हेल्पलाइन के निराकरण की समीक्षा की गई तथा संबंधितो को लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि लंबित स्थिति रहने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति