सामूहिक विवाह योजना के तहत अब 51 हजार की जगह मिलेंगे इतने रुपये, यूपी सरकार ने लिया फैसला

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत शादी करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों के बच्चों की शादी कराई जाती है। शादी के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाती है। लेकिन, अब सहायता राशि बढ़ा दी गई है।

अब मिलेंगे इतने रुपये
यूपी सरकार ने फैसला किया  है कि ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत अब 51 हजार नहीं बल्कि एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से उन लोगों को फायदा होगा, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों की शादी में मुश्किल झेल रहे हैं। एक लाख दी धनराशि से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हें मिलेगा जो यूपी के निवासी हैं और जिनकी सालाना पारिवारिक आय सरकारी मानकों के अनुसार निर्धारित सीमा में आती हो।

इस योजना से ये है सरकार का मकसद
इस योजना से सरकार का मकसद साफ है, हर बेटी की शादी सम्मान और खुशी से हो, चाहे परिवार की आर्थिक हालत जैसी भी हो। योजना के तहत दी जाने वाली ये सहायता राशि में से 75,000 रुपये नगद कन्या के बैंक अकाउंट में जमा होंगे। 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर मिलेगे और 10 हजार रुपये का जरुरी सामान मिलेगा। जरुरी सामान में जैसे कपड़े, बर्तन और उपहार दिए जाएंगे।

ऐसे कर सकते है रजिस्ट्रेशन
अगर आप शादी कर रहे है तो अभी रजिस्ट्रेशन करा सकते है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर योजना के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरना है। डॉक्युमेंट अपलोड करने के बाद विवाह की तारीख चुनें और अपना फॉर्म जमा करें। इसके बाद दस्तावेज जांच होगी और योग्य पाए जाने पर आवेदकों को तय तिथि पर विवाह समारोह में शामिल किया जाएगा। विवाह होने के बाद सहायता राशि दी जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति