PSL में तो हद हो गई, हेयर ड्रायर के बाद खिलाड़ी को मिला ट्रिमर, 70 सीसी की बाइक आई चर्चा में

नई दिल्ली
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का सीजन बहुत मजेदार होता जा रहा है। हर दिन हैरान कर देनी वाली घटना सामने आ रही है। पीएसएल में जेम्स विंस को हेयर ड्रायर प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब के तौर पर दिए जाने के बाद, 70 सीसी की एक बाइक चर्चा में आई थी। अब एक और नया मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें खिलाड़ी को ट्रिमर पुरस्कार के तौर पर दिया गया है।

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली को PSL 2025 में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ कराची किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन के लिए इनाम के तौर पर ट्रिमर दिया गया। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए। इस वीडियो में टीम के सहयोगी स्टाफ के एक सदस्य को हसन को पुरस्कार देते हुए देखा गया।
 
खिलाड़ी को दिया गया हेयर ड्रायर
हालांकि, मैच में कराची किंग्स 65 रनों से हार गई, लेकिन हसन ने 4 ओवर में 4/28 के गेंदबाजी आंकड़े से सभी को प्रभावित किया। हसन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया और यह इनाम एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हसन को इनाम के रूप में ट्रिमर दिया गया। इससे पहले जेम्स विंस को उनके शानदार प्रदर्शन करने के लिए हेयर ड्रायर दिया गया था।

70 सीसी की बाइक आई चर्चा में
बता दें कि बीते शनिवार को कराची किंग्स के जेम्स विंस को मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ उनकी शानदार मैच जिताऊ पारी के लिए हेयर ड्रायर बतौर इनाम के रूप में दिया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। हेयर ड्रायर के बाद 70 सीसी की बाइक चर्चा में आई, जिसे स्टेडियम में देखा गया। इसे लेकर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान की जमकर खिंचाई की थी।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति