पांच बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल चैंपियन बना चुके रोहित शर्मा का बल्ले से खराब दौर जारी, उसका जाने का टाइम आ गया

नई दिल्ली
रोहित शर्मा की शुरुआत आईपीएल 2025 में अच्छी नहीं रही। हालांकि, पिछली तीन पारियों में फिर भी उन्होंने कुछ रन बनाए हैं, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। पहले मैच में शून्य, दूसरे मैच में 8, तीसरे मैच में 13, चौथे मैच में 17, पांचवें मैच में 18 और अब छठे मैच में 26 रन की पारी उन्होंने खेली। पांच बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल चैंपियन बना चुके रोहित शर्मा का बल्ले से खराब दौर जारी है। इसको लेकर अब पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि उसके जाने का टाइम आ गया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे रोहित शर्मा ने 16 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। उनको पैट कमिंस ने आउट किया। अब तक आईपीएल 2026 की 6 पारियों में रोहित शर्मा ने 14 से भी कम के औसत से 82 रन ही बनाए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने रोहित को अपनी विरासत बचाने के बारे में चेताया और यहां तक ​​कहा कि शायद अब समय आ गया है कि वह इस प्रारूप से दूर जाने पर विचार करें।

क्रिकबज पर बात करते हुए सहवाग ने कहा, "अगर आप रोहित के पिछले 10 सालों के आईपीएल नंबरों को देखें, तो उन्होंने सिर्फ एक बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसलिए वह ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो सोचता है कि उसे 500 या 700 रन बनाने की जरूरत है। अगर वह सोचता है, तो वह ऐसा कर सकता है। जब वह भारतीय कप्तान बना, तो उसने कहा कि वह ऐसा खिलाड़ी बनना चाहता है जो पावरप्ले का फायदा उठाना चाहता है और मौकों का फायदा उठाना चाहता है, इसलिए वह अकेले ही सारे त्याग करना चाहता है, लेकिन वह इस तथ्य पर विचार नहीं कर रहा है कि दिन के अंत में जब वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है, तो यह आपकी विरासत है जिसको नुकसान पहुंच रहा है।"

सहवाग ने आगे कहा, "अब उसका जाने का टाइम आ गया है और रिटायर होने से पहले, आप प्रशंसकों को आपको याद रखने के लिए कुछ देना चाहेंगे, ना कि ऐसे क्षण जो उन्हें यह सोचने पर मजबूर करें कि वे उसे क्यों नहीं ड्रॉप कर रहे हैं। 10 गेंदें एक्स्ट्रा लें, लेकिन कम से कम खेलें और खुद को मौका दें। वह कई बार बैक ऑफ द लेंथ गेंदों पर पुल शॉट खेलने पर आउट हो जाता है। इसलिए उसे तय कर लेना चाहिए कि एक पारी में वह पुल शॉट बिल्कुल नहीं खेलेगा, लेकिन उसे यह कौन समझाएगा? कोई तो होना चाहिए जो उसे सामान्य क्रिकेट खेलने के लिए कहे। जब मैं वहां था, तो सचिन, द्रविड़ या गांगुली मुझे सामान्य क्रिकेट खेलने के लिए कहते थे।"

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति