प्राइमरी स्कूल का शिक्षक बच्चों को पिला रहा था शराब, मचा हड़कंप, कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच कराई

कटनी
जिले के शासकीय प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती खिरहनी के प्राथमिक शिक्षक का छात्रों को शराब पिलाते और उनको प्रेरित करते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से हड़कंप मच गया। कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच कराई। जांच के बाद प्राथमिक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राथमिक शिक्षक का बच्चों को शराब पिलाने संबंधी वायरल वीडियो शुक्रवार को ही कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के संज्ञान में आया। इसके तत्काल बाद कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

डीईओ पीपी सिंह ने त्वरित तौर पर वीडियो में दिख रहे शिक्षक की पहचान करने के लिए जिले के सभी छह विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को वीडियो भेजा। जिस पर बड़वारा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने वीडियो में दिख रहे शिक्षक के संबंध में संपूर्ण जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी। इसमें बताया गया कि वीडियो में दिख रहे शिक्षक संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बरही के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती खिरहनी के प्राथमिक शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह हैं।

शिक्षक की पहचान होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक शिक्षक को कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि बच्चों को शराब सेवन कराना और पीने के लिए प्रेरित करना घोर लापरवाही व शिक्षकीय पद की गरिमा को धूमिल करता है। शिक्षक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बड़वारा नियत किया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति