ग्रीष्मकालीन मिलावट विरोधी अभियान 19 अप्रेल से, हर एफएसओ को 60 नमूने लेने का लक्ष्य

जयपुर
प्रदेशवासियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेशभर में 19 अप्रेल से 5 मई तक ग्रीष्मकालीन मिलावट विरोधी अभियान चलाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री एच गुईटे ने बताया कि अभियान के तहत सभी जिलों में प्रत्येक एफएसओ को इस अवधि के दौरान 60 नमूने लेने का लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक जिले में सबसे पहले खाद्य निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया जाएगा और दैनिक आधार पर आयुक्तालय से प्रगति की सीधे निगरानी की जाएगी।

श्री गुईटे ने बताया कि इस अभियान के दौरान 6000 नमूने लिए जाएंगे। साथ ही ऐसी निर्माण इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो मानदंडों का उल्लंघन कर खाद्य सामग्री का निर्माण कर रही है या मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाती हैं। निरीक्षण अभियान विशेष रूप से डेयरी उत्पाद, ठंडे पदार्थ, बर्फ उत्पाद, शीतल पेय पदार्थ, फल, सब्जी, मिठाई आदि के निरीक्षण पर केंद्रित होगा।  

श्री गुईटे ने बताया कि अभियान की प्रगति की समीक्षा 5 मई को की जाएगी। दूसरे चरण में अधिक निर्माण इकाइयों और थोक विक्रेताओं को कवर किए जाएगा। उन्होंने बताया कि निरामय राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की दिशा में विभाग मिलावट के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति