ग्वालियर इटावा नेशनल हाईवे 6 लेन होगा, संतों के आगे नतमस्तक मंत्री

भिंड
ग्वालियर इटावा हाईवे को सिक्स लाइन बनाने को लेकर अनशन कर रहे संतों के पास 9वें दिन शुक्रवार को नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला पहुंचे. जहां उन्होंने संत के चरणों मे नतमस्तक होकर आंदोलन खत्म करने को कहा. बता दें कि, ग्वालियर इटावा नेशनल हाईवे 719 को चौड़ा करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संत समिति के नेतृत्व में 100 से अधिक संतों का भिंड में 9 दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है.

मंत्री से बोले संत, देर से आए हो
दरअसल, भिंड शहर के खंडा रोड पर साधू संत पिछले 9 दिनों से ग्वालियर-इटावा हाईवे को सिक्स लाइन बनाने को लेकर अनशन कर रहे हैं. शुक्रवार को संतों से मिलने नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला पहुंचे. मंत्री से संत समिति के अध्यक्ष कालीदास महाराज ने कहा, ''आप बहुत देर से आए हो.'' इस पर मंत्री शुक्ला ने मुस्कराते हुए कहा, ''हां, कुछ व्यस्तता के कारण देर हो गई. मैं संतों का आशीर्वाद लेने आया हूं. आपकी मांगें सरकार तक पहुंचाई जा चुकी हैं. सरकार ने हाईवे निर्माण को लेकर वचन दिया है, जो निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा. इसमें थोड़ा समय जरूर लग रहा है, लेकिन सरकार पर भरोसा रखें और आंदोलन समाप्त करें.''

गोहद में पूर्व सैनिक अर्धनग्न हुए
साधू संत के समर्थन में समाजसेवी और पूर्व सैनिक उतर आये. जहां उन्होंने संतों की मांग को जायज ठहराते हुए अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नायब तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन में महेश सिंह करारिया, अंतराम प्रजापति, धर्मेंद्र तोमर, बंटी, सोनू शर्मा समेत कई लोग शामिल रहे.

बिगड़ गई थी संत की तबीयत
प्रदर्शन के दौरान ही समाजसेवी बंटी जादौन और अंतराम प्रजापति बड़े हनुमान मंदिर से 40 डिग्री गर्मी और चिलचिलाती सड़क पर दंडवत करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. वहीं बीते मंगलवार को भूख हड़ताल के दौरान संत प्रेमदास महाराज की तबीयत बिगड़ गई थी. उन्हें तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी. जिसके बाद वह वापस आंदोलन स्थल पर पहुंच भूख हड़ताल पर बैठ गए थे.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति