कवर्धा : संभागायुक्त राठौर ने कबीरधाम जिले का किया आकस्मिक निरीक्षण

कवर्धा : संभागायुक्त राठौर ने कबीरधाम जिले का किया आकस्मिक निरीक्षण

संभाग आयुक्त मेडिकल कॉलेज की तैयारियों, अस्पताल की व्यवस्थाओं और जनमन योजना के कार्यों की ली समीक्षा

कवर्धा
दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने आज कबीरधाम जिले के आकस्मिक निरीक्षण के तहत जिला अस्पताल, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज की तैयारियों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।
      सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में संभागायुक्त राठौर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण संस्थान की स्थापना जिले के स्वास्थ्य और शैक्षणिक ढांचे के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए शासन एवं प्रशासन स्तर पर की जा रही कार्यवाही, भूमि चिन्हांकन, निर्माण की कार्ययोजना, स्टाफ की नियुक्ति और संसाधनों की व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
       बैठक एवं निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय त्रिपाठी ने संभागायुक्त को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत स्वीकृत पीएम आवास, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, विद्युत विस्तार तथा पेयजल व्यवस्था की तैयार कार्ययोजना और प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.एल. राज ने मेडिकल कॉलेज की अब तक की प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ मोनिका कौडों, नरेंद्र पैकरा, सीएमएचओ डॉ बी.एल. राज, सिविल सर्जन डॉ केशव ध्रुव, पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता संतोष ठाकुर, आदिम जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त स्वर्णिम शुक्ला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत संरचना की वस्तुस्थिति का लिया जायजा

       दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने बैठक के बाद कवर्धा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। संभागायुक्त राठौर ने सबसे पहले पंजीयन कक्ष और औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण किया, जहां मरीजों को दी जा रही दवाओं और पंजीयन प्रक्रिया की वस्तुस्थिति को परखा। इसके पश्चात उन्होंने आपातकालीन वार्ड, मेडिकल वार्ड और बाह्य रोगी ओपीडी विभाग का निरीक्षण कर वहां मौजूद मरीजों की स्थिति और सुविधा की जानकारी प्राप्त की। संभागायुक्त राठौर ने हाल ही में प्रारंभ किए गए डिजिटल रेडियोलॉजी विभाग का अवलोकन करते हुए सीटी स्कैन, एक्स-रे तथा सोनोग्राफी यूनिट का जायजा लिया। उन्होंने इन सेवाओं से प्रतिदिन लाभान्वित हो रहे मरीजों की संख्या की जानकारी ली और आधुनिक तकनीक के समुचित उपयोग के निर्देश दिए। गर्मी के प्रभाव को देखते हुए राठौर ने आपातकालीन वार्ड को वातानुकूलित करने के निर्देश दिए ताकि गंभीर अवस्था में भर्ती मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अस्पताल में ठंडे पानी की व्यवस्था, पंखों की स्थिति और समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने डायलिसिस यूनिट की स्थिति, मशीनों की संख्या और मरीजों को मिलने वाली सुविधा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

संभागायुक्त राठौर ने भर्ती मरीजों से संवाद कर व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैक

      संभागायुक्त राठौर ने अस्पताल परिसर की बिल्डिंग के बेहतर उपयोग पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन भवन का उपयोग मरीजों की सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जाए। साथ ही निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ और पोषक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त राठौर ने भर्ती महिलाओं से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं जानी और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। इस दौरान जंगल, रेंगाखार पेंड्रीपानी क्षेत्र से उपचार के लिए पहुँचीं मरीज श्रीमती जानकी यादव से चर्चा करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली।

संभागायुक्त राठौर ने पीएम-जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण

       संभागायुक्त राठौर ने इसके पश्चात बोड़ला विकासखंड के ग्राम सिंघनपूरी का दौरा किया, जहां उन्होंने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत सिंघनपूरी से बैगाडेरा तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। यह सड़क 4 किलोमीटर लंबी है और इसे 2 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुँचकर सड़क निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। संभागायुक्त राठौर ने कहा कि यह सड़क बैगा आदिवासी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधा होगी। इससे इन दूरस्थ इलाकों में आवागमन की सुविधा में सुधार होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक इनकी पहुंच आसान होगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति