एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का कश्मीर में हुआ ऐतिहासिक प्रीमियर

कश्मीर,

 एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म 'ग्राउंड ज़ीरो' का कश्मीर में ऐतिहासिक प्रीमियर हुआ। एक्सेल एंटरटेनमेंट अपने अपकमिंग एक्शन थ्रिलर "ग्राउंड ज़ीरो" के साथ बीएसएफ के एक शानदार मिशन को पर्दे पर लाने के लिए तैयार है। यह फिल्म कश्मीर पर आधारित है और एक असली कहानी पर आधारित है जो पहले कभी नहीं सुनाई गई। ट्रेलर और पोस्टरों के बाद बढ़ती हुई उत्सुकता के बीच, फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर कश्मीर में हुआ। घाटी में 38 सालों बाद यह पहली फिल्म प्रीमियर होने वाली फिल्म है।

प्रीमियर के दौरान रेड कार्पेट पर बीएसएफ के जवानों और फिल्म की पूरी टीम ने जब अपनी एंट्री मारी, तो माहौल ही बदल गया। इमरान हाशमी, साई ताम्हंकर, निर्देशक तेजस प्रभा विजय देवस्कर, निर्माता रितेश सिधवानी अपनी पत्नी डॉली सिधवानी के साथ, फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ, और को-प्रोड्यूसर अरहान बगाती जैसे बड़े नाम रेड कार्पेट पर नजर आए।

'ग्राउंड जीरो' का यह खास प्रीमियर बीएसएफ जवानों के लिए आयोजित किया गया था और फिल्म के स्टार कास्ट और टीम की उपस्थिति से ये पल और भी खास बन गया।फिल्म ग्राउंड जीरो में इमरान हाशमी बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का रोल निभा रहे हैं। 'ग्राउंड जीरो' इमरान की पहली फिल्म होगी, जिसमें वह आर्मी अफसर का किरदार निभाएंगे।

एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत फिल्म ग्राउंड जीरो को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म तेजस देवस्कर द्वारा निर्देशित है और कासिम जगमागिया, विशाल रामचंदानी, सुंदरप सी सिधवानी, अरहान बगाती, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय द्वारा को-प्रोड्यूस की गई है। यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति