इन तीन तरीकों से बिना फाॅरमेट किए बढ़ाएं अपने कंप्यूटर की स्पीड

कंप्यूटर या लैपटॉप कुछ दिन पुराने होने के बाद इनकी स्पीड पर असर पड़ने लगता है। काफी समय बाद ये अपने आप हैंग होने लगते हैं। इनकी धीमी गति से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर इन्हें फॉरमैट कर देते हैं। ऐसे में कई बार जरूरी डाटा भी नष्ट हो जाता है। कुछ सरल उपायों के जरिए बिना फॉरमैट किए भी कंप्यूटर की स्पीड बढ़ाई जा सकती है।

टेंपररी फाइल डिलीट करें
कंप्यूटर में वर्चुअल मेमोरी फुल हो जाने की वजह से धीमे हो जाते हैं। इससे बचने के लिए समय-समय पर टेंपररी फाइल डिलीट करते रहें। इसके लिए प्रोग्राम विकल्प में दिए गए सर्च बॉक्स में:टेम्पः लिखकर एंटर करें। इससे कंप्यूटर या लैपटॉप में मौजूद सभी टेंपररी फाइलें खुल जाएंगी। इन्हें चुनकर डिलीट कर दें

स्टार्टअप प्रोग्राम बंद करें
कई प्रोग्राम ऐसे होते हैं जो कंप्यूटर चालू होते ही अपने आप चलने लगते हैं। इन्हें स्टार्टअप प्रोग्राम कहते हैं। ये कंप्यूटर के धीमा काम करने की सबसे बड़ी वजह होते हैं। स्टार्टअप प्रोग्राम में स्क्रीन न्यूज फीड, जी-टॉक, स्काइप, बिट टोरेंट जैसे प्रोग्राम भी शामिल हैं। इन्हें स्टार्ट मेन्यू में जाकर अनइंस्टॉल किया जा सकता है। इसके अलावा सी ड्राइव को खाली रखें। यह हार्ड डिस्क का वह हिस्सा होता है जिसमें सभी सॉफ्टवेयर रहते हैं।

रिसाइकिल बिन खाली रखें
कंप्यूटर में जो भी फाइल डिलीट करते हैं वह पूरी तरह से डिलीट होने के बजाय रिसाइकल बिन में स्टोर हो जाती है। लगातर कई दिनों तक एक साथ कई फाइलें डिलीट करने से रिसाइकिल बिन भर जाता है और कंप्यूटर की मेमोरी फुल हो जाती है। इससे बचने के लिए समय-समय पर रिसाइकिल बिन खाली करते रहें। अगर आपको कोई फाइल हमेशा के लिए ही डिलीट करनी है तो उसे सिलेक्ट कर शिफ्ट-डिलिट कमांड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे फाइल रिसाइकिल बिन में नहीं जाएगी बल्कि पूरी तरह कंप्यूटर से डिलीट हो जाएगी।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति