केजरीवाल की बेटी की शादी के अगले ही दिन भाजपा मंत्री का बड़ा बयान, कहा-‘दो दिन बाद खोलूंगा पोल’

नई दिल्ली
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने 18 अप्रैल को अपने कॉलेज के दोस्त संभव जैन से शादी कर ली। यह शादी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में सादगी के साथ और काफी गुपचुप तरीके से हुई। शादी में सिर्फ परिवार के करीबी लोग शामिल हुए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया भी इस मौके पर मौजूद थे।

वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली की सियासत में गर्मी बढ़ गई है। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद केजरीवाल पर बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल सरकार के पर्यावरण और अन्य विभागों में गंभीर घोटाले हुए हैं। सिरसा का कहना है कि वो एक-दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घोटाले के सबूत सार्वजनिक करेंगे।

सिरसा ने दावा किया कि ये खुलासा इतना बड़ा होगा कि इससे केजरीवाल की राजनीति की नींव हिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल केवल घोटाले करने में माहिर हैं और अब दिल्ली की जनता भी उनकी सच्चाई समझ चुकी है।

सिरसा ने केजरीवाल द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अब लोग खुद ही “केजरीवाल बेईमान है” के नारे लगा रहे हैं और यह किसी पार्टी का नहीं, जनता का गुस्सा है। इसके अलावा सिरसा ने प्रदूषण फैलाने वाले अवैध कारोबारों पर सख्त कार्रवाई की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो दुकानें और कारखाने नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उन्हें 24 घंटे के भीतर बंद करने का आदेश दिया गया है। कानून सबके लिए एक जैसा है, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो।

 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति