यूपी के इस इलाके में आज बारिश की चेतावनी, 50 की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं, बिजली कड़कने का अलर्ट

नई दिल्ली
उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी पानी का दौर चल रहा है। यूपी समेत कई राज्यों में आज भी बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट किया गया है। पश्चिमी यूपी के इलाकों में बारिश के साथ-साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं, बिजली कड़कने का भी अलर्ट है।

हालांकि, आज के बाद से बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 अप्रैल से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। विदर्भ में 21-23, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में 22-24, राजस्थान, साउथ हरियाणा में 23 और 24 अप्रैल को हीटवेव का नया दौर आने वाला है। इसके अलावा, 22 अप्रैल से पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होगी।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना में आंधी तूफान देखा गया। वहीं, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, लद्दाख, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना में ओले गिरे। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में भारी बरसात हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हिमाचल प्रदेश में 70 की स्पीड से हवाएं चलेंगी और आंधी तूफान का अलर्ट है। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 20 और 21 अप्रैल, हिमाचल प्रदेश में 20 अप्रैल, उत्तराखंड में 20 अप्रैल को बारिश, आंधी का अलर्ट है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, लद्दाख में आज भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में आज यानी कि 20 अप्रैल को बारिश, आंधी तूफान, बिजली कड़कने और 50 की स्पीड से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 22-24 अप्रैल, असम, मेघालय में 22 अप्रैल को भारी बरसात होने वाली है।

वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो इंटीरियर कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरल, माहे में अगले पांच दिनों, तेलंगाना में अगले पांच दिनों, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक में अगले पांच दिनों के दौरान बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, असम, मेघालय में 20 अप्रैल को भारी बरसात होगी। गुजरात में 20 अप्रैल को धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति