रुबीना दिलैक को आसिम रियाज के फैन ने दी जान से मारने की धमकी

मुंबई

आसिम रियाज एक बार फिर से अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण सुर्खियां बटो रहे हैं और उनके फैंस अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड' में आसिम रियाज की अभिषेक मल्हान और रुबीना दिलैक से भयंकर बहस हुई थी। अब एक शख्स ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से होने का दावा किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके एक्ट्रेस के परिवार को धमकाया है।

दरअसल, अभिनव शुक्ला ने रुबीना दिलैक के बारे में गलत बातें कहने पर आसिम रियाज को लताड़ा था क्योंकि 'बिग बॉस 13' रनर अप ने एक्ट्रेस को कहा था कि ये बैटलग्राउंड है। ये एक फिटनेस का शो है, जिसके लिए वह फिट नहीं हैं। यहां उनकी कोई जगह नहीं। इसी पर एक्टर ने जो कुछ कहा, उस पर धमकियां मिलने लगी। उन्होंने उसका स्क्रीनशॉट शेयर कर रिएक्ट किया है।

आसिम रियाज के फैन ने दी रुबीना दिलैक को धमकी

आसिम रियाज के फैंन से मिले धमकीभरे मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया और एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरी खामोशी मेरी कमजोरी नहीं। मेरे धैर्य की परक्षी मत लो।' वहीं, अभिनव ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'मेरे परिवार को धमकियां मिल रही हैं।' अंकुश गुप्ता नाम का शख्स ने मैसेज में लिखा, 'लॉरेंस बिश्नोई का बंदा हूं। तेरा पता पता है मेरे को, आ जाऊ क्या सलमान खान एक घर पे गोली मारा था वैसे तेरे भी घर आ कर गोली मारूंगा एके47 से।'

अभिनव शुक्ला ने पंजाब पुलिस से मांगी मदद

अभिनव शुक्ला ने एक्स हैंडल पर उन स्क्रीनशॉट्स को शेयर कर पंजाब पुलिस के अधिकारियों को टैग किया है और कार्रवाई करने की मांग की है। उस शख्स ने मैसेज में ये भी लिखा, 'आखिरी चेतावनी दे रहा हूं, असीम को गलत बोलने के पहले तेरा नाम पर आ जाएगा ठीक है। लॉरेंस बिश्नोई जिंदाबाद, लॉरेंस बिश्नोई भाई असीम के साथ हैं।' बता दें कि अभिषेक मल्हान और रुबीना के साथ नई लड़ाई के बाद आसिम को कथित तौर पर बैटलग्राउंड से बाहर कर दिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति