मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर फारूक अब्दुल्ला का सरकार पर वार, बंगाल की आग बुलडोजर चलाने का नतीजा

जम्मू कश्मीर
जम्मू से नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर केंद्र सरकार और प्रशासन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जान-बूझकर हिंदू और मुसलमानों के बीच नफरत पैदा की जा रही है, जिसकी वजह से यह नफरत अब हिंसा में बदल रही है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मुर्शिदाबाद में जो हुआ वो सिर्फ नफरत का नतीजा है। वहां बुलडोजर चलाए गए। मस्जिदें गिरा दी गईं। स्कूल तबाह कर दिए गए। मुसलमानों के घर ढहा दिए गए।" उन्होंने सवाल किया कि इन लोगों का गुनाह क्या था? क्या कोई आरोप साबित हुआ? उन्होंने खुद ही जवाब दिया इन मामलों में कुछ भी साबित नहीं हुआ।

नफरत का नदीजा है बंगाल हिंसा: फारूक अब्दुल्ला
पूर्व मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा, "कोर्ट ने साफ तौर पर बुलडोजर पर रोक लगाई है, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई की गई। क्या कानून सिर्फ हमारे लिए अलग है और उनके लिए अलग?"

बंगाल हिंसा पर खूब हो रही सियासत
गौरतलब है कि बंगाल हिंसा को लेकर सियासत काफी चरम पर है। एक तरफ केंद्र सरकार में काबिज भाजपा लगातार ममता सरकार पर हिंस्सा को आरोप लगा रही है। वहीं ममता सरकार भी हिंसा के पीछे बीजेपी की साजिश बता रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने राज्य में दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार शुरू किया है। ममता ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदायों को एक-दूसरे का ख्याल रखना चाहिए। बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि ये ताकतें उकसावे पर हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पृष्ठभूमि का इस्तेमाल विभाजनकारी राजनीति करने के लिए कर रही हैं।

ममता ने लिखा खुला खत
उन्होंने एक खुले पत्र में आरोप लगाया, ‘‘पश्चिम बंगाल में भाजपा और उसके सहयोगी अचानक बहुत आक्रामक हो गए हैं। इन सहयोगियों में संघ भी शामिल है। मैंने पहले संघ का नाम नहीं लिया था, लेकिन अब मुझे उसका नाम बताने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इन सभी ने मिलकर राज्य में दुष्प्रचार अभियान शुरू किया है।’’

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति