कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश; हिरासत में पत्नी

कर्नाटक
कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की रविवार को हत्या हो गई। वह अपने घर में मृत पाए गए। पूर्व आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश की लाश खून से सनी हुई हालत में बरामद की गई।

इस मामले पर बोलते हुए बेंगलुरु सिटी पुलिस ने कहा, “कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश, 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी की बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में हत्या कर दी गई। घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।”

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, पुलिस को शक है कि यह एक सोची-समझी हत्या हो सकती है और इस मामले में उनकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि उनकी मौत स्वाभाविक नहीं लगती और परिस्थितियां संदिग्ध हैं।

पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। बेंगलुरु सिटी पुलिस का कहना है कि घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति