2027 का चुनाव में इंडिया गठबंधन जारी रहेगा, साथ लड़ेंगे, अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से इंडिया गठबंधन के दलों के बीच सुगबुगाहट कम देखने को मिल रही थी. दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच खींचतान देखने को मिली थी. हालांकि, प्रेस वार्ता में यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि 2027 का चुनाव में इंडिया गठबंधन जारी रहेगा. उन्होंने जोर देकर कहा है कि 2027 का चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेंगे.

प्रेस वार्ता में क्या बोले अखिलेश यादव?
अखिलेश यादव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 2027 यूपी विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन कायम रहेगा. उन्होंने कहा कि PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) मिलकर बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे और समाजवादी की सरकार बनाएंगे, जहां सबको न्याय मिलेगा.

वक्फ कानून पर अखिलेश का केंद्र पर हमला
अखिलेश यादव ने वक्फ कानून को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी वक्फ कानून लाकर जमीन हड़पने की तैयारी कर ली है. जहां भी जमीन दिखती है, बीजेपी कब्जा कर लेती है. ये पार्टी 'भूमाफिया' बन गई है.
अखिलेश ने आरोप लगाया कि नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के माध्यम से मोदी सरकार ने लोगों से उनके पैसे छीन लिए. साथ ही आरक्षण के अधिकारों को घटाया गया.

महाकुंभ पर क्या बोले अखिलेश?
अखिलेश यादव ने योगी सरकार द्वारा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 की आलोचना करते हुए कहा कि आयोजन के दौरान प्रबंधन अच्छे से नहीं हुई, जिसकी जांच होनी चाहिए.

अखिलेश ने आरोप लगाया कि महाकुंभ में मृतकों की संख्या को लेकर योगी सरकार ने झूठ बोला. महाकुंभ से हुए आर्थिक लाभ के आंकड़े झूठ पेश किए. साथ ही महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं के आंकड़े भी गलत पेश किए गए. प्रशासन जनवरी की भगदड़ के दौरान ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी करने में असफल रही. जब ड्रोन और सीसीटीवी की सख्त जरूरत थी तो वो बंद पड़े थे. अखिलेश ने सरकार पर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों पर मौत के कारण को बदलने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया.

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति