हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड मल्टीबैगर स्टॉक ने लोगो को बना दिया लखपति

 

नई दिल्ली

शेयर मार्केट में पिछले हफ्ते काफी रौनक रही। तीन दिन मार्केट खुली और तीनों दिन सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। वहीं कई कंपनियों के शेयर में भी जबरदस्त तेजी आई। इसके अलावा मार्केट में कुछ मल्टीबैगर शेयर निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहे हैं। ऐसा ही एक शेयर स्टॉक मार्केट में रॉकेट बना हुआ है। इसने 5 साल में 1500 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इस मल्टीबैगर शेयर का नाम हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड है।

यह मल्टीबैगर स्टॉक निवेशकों को लगातार जबरदस्त रिटर्न दे रहा है। गुरुवार को यह शेयर 3.74% की तेजी के साथ 13169.35 रुपये पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते स्टॉक मार्केट में सिर्फ 3 दिन (मंगलवार, बुधवार और गुरुवार) की कारोबार हुआ। इन तीन दिनों में यह शेयर रॉकेट की रफ्तार से भागा है। इस तीन दिनों में इसने निवेशकों को 10 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे दिया।

एक साल में 50% से ज्यादा रिटर्न
यह शेयर निवेशकों को एक साल में 50 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। एक साल पहले इसकी कीमत 8294 रुपये थी। अब 13169.35 रुपये है। ऐसे में इस शेयर का एक साल का रिटर्न 58.77 फीसदी रहा है। अगर आपने एक साल पहले एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो उनकी वैल्यू अब डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा होती।

तीन साल में लखपति
इस शेयर ने तीन साल में ही निवेशकों की हजारों की रकम को लाखों में बदल दिया है। यानी उन्हें लखपति बना दिया है।

तीन साल पहले इस शेयर की कीमत करीब 3236 रुपये थी। अब 13169.35 रुपये है। इस शेयर ने तीन साल में निवेशकों को करीब 300 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर आपने तीन साल पहले इसमें 50 हजार रुपये निवेश किए होते तो वह रकम बढ़कर आज 1.50 लाख रुपये हो चुकी होती। यानी आप लखपति बन चुके होते।

5 साल में कमाल कर दिया
बात अगर 5 साल के रिटर्न की करें तो इसने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इन 5 सालों में इसका रिटर्न करीब 1560 फीसदी रहा है। अगर आपने 5 साल पहले इस कंपनी के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आज उन एक लाख रुपये की वैल्यू 16 लाख रुपये से ज्यादा होती। यानी मात्र 5 साल में ही एक लाख पर 15 साल रुपये से ज्यादा का प्रॉफिट हो चुका होता।

कितना है कंपनी का मार्केट कैप?
हिताची एनर्जी इंडिया पावर टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह बिजली ग्रिड, ट्रांसफॉर्मर और अन्य बिजली उपकरणों का निर्माण और आपूर्ति करती है। यह कंपनी हिताची लिमिटेड और एबीबी पावर ग्रिड्स के बीच एक जॉइंट वेंचर के रूप में शुरू हुई थी। बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 58,698.90 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

    मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

    सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

     नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति