पहले डिवाइडर किया पार, फिर कंटेनर से जा भिड़ी कर … सांवरिया सेठ जा रहे चार की मौत

नीमच-
मध्य प्रदेश के नीमच-नसीराबाद हाईवे (Neemuch Highway) पर एमपी और राजस्थान (Rajasthan) सीमा पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. रविवार की रात करीब 10 बजे  चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेडा कोतवाली थाना क्षेत्र के बांगेड़ा गांव मामादेव के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार की कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा जिले की सीमा से कुछ मीटर दूरी पर राजस्थान के इलाके में हुआ. जानकारी के अनुसार, सभी सात लोग सांवरिया सेठ (Sawariya Seth) के दर्शन करने जा रहे थे.

सांवरिया जी मंदिर के जा रहे थे दर्शन करने

स्कॉर्पियो कार सवार सभी युवक उज्जैन जिले के हिंगोरिया गांव से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल सांवरिया जी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क के डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में सामने से आ रहे कंटेनर में जा घुसी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परख्च्चे उड़ गए. हादसे में स्कॉर्पियो में सवार गौरव कुमार पवार, अनिल भांबी, राजा और संजू भांबी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, दीपक, योगेश और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का निंबाहेड़ा में इलाज चल रहा है.

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव ने घटनास्थल का जायजा लिया. मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं. पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. घटना स्कॉर्पियो गाड़ी और कंटेनर की आमने-सामने की टक्कर थी, इसलिए इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति