बीसीसीआई ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का प्रमोशन, अभिषेक और वरुण को मिली पहली बार एंट्री

मुंबई

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने पुरुष टीम के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. बीसीसीआई ने इस बार 34 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट थमाया है. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में वापसी हुई है. बता दें कि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया था क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट के प्रति ढुलमुल रवैया अपनाया था.

श्रेयस अय्यर को ग्रेड-बी और ईशान किशन को ग्रेड-सी में शामिल किया गया है. अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश रेड्डी को भी इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है. शार्दुल ठाकुर, जितेश शर्मा, केएस भरत, आवेश खान और रिटायर हो चुके रविचंद्रन अश्विन की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से छुट्टी हो गई है. ये कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 के लिए है.

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट (2024-25)
ग्रेड ए+ (4 खिलाड़ी)
रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा.
ग्रेड ए (6 खिलाड़ी)
मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत.
ग्रेड बी (5 खिलाड़ी)
सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल.
ग्रेड सी (19 खिलाड़ी)
रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, सरफराज खान, आकाश दीप, नीतीश रेड्डी, ध्रुव जुरेल, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा.

बता दें कि BCCI कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 4 कैटेगरी होती हैं. ए प्लस (A+) कैटेगरी में 7 करोड़, A में 5, B में 3 और सबसे नीचे C कैटेगरी में 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं. बता दें कि पिछले साल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था. बाद में सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को भी इस लिस्ट में शामिल कर लिया गया था. इसके अलावा बीसीसीआई ने तेज गेंदबाजों आकाश दीप, यश दयाल, उमरान मलिक, विजयकुमार वैशाक और विद्वथ कावेरप्पा को फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट दिया था.

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर्स को इस तरह मिलते हैं रुपये
ग्रेड A+- 7 करोड़ रुपये सालाना
ग्रेड A- 5 करोड़ रुपये सालाना
ग्रेड B- 3 करोड़ रुपये सालाना
ग्रेड C- 1 करोड़ रुपये सालाना

बीसीसीआई के नियमानुसार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने एक सत्र में 3 टेस्ट मैच या 8 वनडे या 10 टी20 मैच खेले हों. लेकिन बोर्ड ने इस बार इसमें रियायत दी. उदाहरण के लिए हर्षित राणा. हर्षित राणा ने भारत के लिए दो टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 मैच खेले हैं.

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति