छतरपुर में 3 बच्चों की मां का कारनामा, भतीजे के साथ घर से भागी, मम्मी-मम्मी कर रहे 3 बच्चे

छतरपुर
 रिश्तों के मायने और उसकी दुनिया आजकल तेजी से बदल रही है. प्यार, मोहब्बत और इश्क के नाम पर लोग कुछ ऐसा करने लगे हैं, जिसे जानकर सच में हैरानी होती है. उनके किस्से सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ये क्या हो रहा है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हालही में सास और दामाद की लव स्टोरी सामने आई थी. फिर बदायूं से समधी और समधन के प्यार के किस्से ने खूब सुर्खियां बटोरी. अब कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर से सामने आया है. ये किस्सा जिसने भी सुना वो दंग रह गया.

पूरा मामला नौगांव इलाके के एक गांव का है. यहां 3 बच्चों की मां और रिश्ते में बुआ लगने वाली महिला अपने ही भतीजे के साथ फरार हो गई. जाते-जाते वो अपने घर से 50 हजार कैश और 2 लाख के जेवरात भी लेकर भागी. अब मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़कर भागी पत्नी की तलाश में पति दर-दर भटक रहा है.

पति ने की कार्रवाई की मांग

पत्नी का घर से गायब होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. अब बेबस पिता अपने तीन बच्चों को लेकर पुलिस से पत्नी और भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है. बताया जा रहा है कि गांव के लोग महिला को ‘चाची जी’ कहते थे. महिला अपने भतीजे के प्यार में इस कदर चूर हो गई कि उसने घर छोड़कर अपने भतीजे के साथ भागने का फैसला कर दिया. सुबह बच्चे स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे. तब घर पर उनकी मां नजर नहीं आई. मां के अचानक गायब होने से घर वालों के साथ आस-पास के लोग भी हैरान रह गए.

पति का कहना है कि मेरी 25 साल की पत्नी राजकुमारी मेरे भतीजे के साथ शुक्रवार की सुबह घर से 50 हजार रुपये और 2 लाख के जेवरात लेकर भाग गई. जब मेरी नींद खुली तो देखा पत्नी घर में नहीं थी. उसकी सभी जगह तलाश की गई, लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं चला. जब घर में देखा तो रुपये और गहने गायब थे और भतीजा भी नहीं था. भतीजे पर मुझे काफी दिनों से शक था, लेकिन यह नहीं पता था कि एक दिन वो ऐसा करेगा. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत दर्ज करते हुए पत्नी की तलाश शुरू कर दी है. इस पूरे मामले को लेकर SDOP अमित मेशराम ने कहा कि 16 अप्रैल को महिला नहीं मिली. फिर रिश्तेदारों से पूछा गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. पति ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस महिला की तलाश कर रही है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति