कमल हासन और मणिरत्नम के साथ काम करना सपना सच होने जैसा : जोजू जॉर्ज

चेन्नई,

मलयालम फिल्म स्टार जोजू जॉर्ज का कहना है कि कमल हासन और मणिरत्नम के साथ काम करना उनके लिये सपना सच होने जैसा है। जोजू जार्ज ने मणिरत्म के निर्देशन में बनी फिल्म ठग लाइफ में कमल हासन के साथ काम किया है। फिल्म ठग लाइफ का पहला गाना जिंगुचा हाल हीं में रिलीज हुआ है। गाने के रिलीज के दौरान जोजू जार्ज ने कहा,हर कलाकार का सपना मणिरत्नम और कमल हासन के साथ काम करना होता है। इसलिए यह सपना सच होने जैसा है। इस टीम का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। आप सभी की तरह मैं भी इसे देखने के लिए उत्साहित हूं।

जोजू जॉर्ज ने कहा,मैं सिनेमा का छात्र हूं। मैं देखना चाहता हूँ कि कमल सर क्या करते हैं और उनसे सीखना चाहता हूं। उन्हें देखना भी ‘प्यार’ जैसा है और इसलिए मैं कहता रहता हूँ ‘आई लव यू। ’ आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन कमल सर के आईपैड पर 400 से ज़्यादा स्क्रिप्ट हैं। ऐसे दिग्गजों के बीच बैठना मुझे खुशी देता है। मैं मणि सर से भी बहुत सारे सवाल पूछता रहता हूँ और मैंने उनसे भी बहुत कुछ सीखा है। कमल और मणि रत्नम के साथ काम करना नर्वस करने वाला था।

गौरतलब है कि फिल्म ठग लाइफ को राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जायंट मूवीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है। फिल्म ठग लाइफ, तीन दिग्गज मणि रत्नम, कमल हासन और ए.आर. रहमान के साथ पहली बार एक साथ आने के कारण इतिहास बनाने के लिए तैयार है। फिल्म ठग लाइफ में मलयालम, हिंदी और तेलुगु सिनेमा के कलाकार नज़र आएंगे, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी मल्टी-स्टारर फिल्मों में से एक बनाता है। कमल हासन, मणि रत्नम, आर. महेंद्रन और शिव अनंत निर्मित फिल्म ठग लाइफ में कमल हासन, सिलंबरासन टीआर, त्रिशा, नासिर, अभिरामी, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, महेश मांजरेकर अली फजल, वैयापुरी और अन्य प्रमुख भूमिकाएँ हैं। यह फिल्म 05 जून को दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति