भदोही के डीएम विशाल सिंह को नया सूचना निदेशक नियुक्त किया गया

लखनऊ

यूपी की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. कई सालों से जमे अधिकारियों को अब नई जिम्मेदारी दी गई है. सोमवार देर रात 33 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए. इस लिस्ट में कई बड़े और चर्चित नाम शामिल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियाें में सूचना निदेशक शिशिर सिंह और वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा का ट्रांसफर है.  

सूचना निदेशक से MSME में भेजे गए शिशिर सिंह

बीते कई सालों से यूपी सरकार के सूचना विभाग में निदेशक की भूमिका निभा रहे शिशिर सिंह को अब विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) और सीईओ, खादी ग्राम उद्योग बोर्ड बनाया गया है. उनकी जगह भदोही के डीएम विशाल सिंह को नया सूचना निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि भदोही की कमान अब शैलेश कुमार को सौंपी गई है.

कौशल राज शर्मा अब मुख्यमंत्री कार्यालय में

भरोसेमंद अफसरों में शुमार माने जाने वाले वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है. उनकी जगह वाराणसी के डीएम एस. राजलिंगम को नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है, और सत्येंद्र कुमार को वाराणसी का नया डीएम बनाया गया है.

किसे क्या नई जिम्मेदारी मिली

एल कोटेश्वर लू के पास से प्रमुख सचिव परिवहन और अध्यक्ष यूपीएसआरटीसी का चार्ज वापस लिया गया, इसकी जिम्मेदारी अब अमित गुप्ता को दी गई है. उन्हें प्रमुख सचिव परिवहन और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष बनाया गया है.

– प्रेरणा शर्मा – डायरेक्टर SUDA

– अभिषेक पांडे – डीएम हापुड़

– संजय कुमार मीणा – वीसी, मेरठ विकास प्राधिकरण

– शास्वत त्रिपुरारी को मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर

– रविंद्र कुमार द्वितीय – डीएम आजमगढ़

– अविनाश सिंह – डीएम बरेली

– नवनीत सिंह चहल – विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार

– अनुपम शुक्ला – डीएम अंबेडकरनगर

– इंद्रजीत सिंह – विशेष सचिव ऊर्जा एवं डायरेक्टर UP NEDA

– गौरव कुमार – नगर आयुक्त लखनऊ

– हर्षिका सिंह – सीडीओ प्रयागराज

– आर्यका अखोरी – विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य

– अविनाश कुमार – डीएम गाजीपुर

– मृदुल चौधरी – डीएम झांसी

– गजल भारद्वाज – डीएम महोबा

– महेंद्र सिंह तंवर – डीएम कुशीनगर

– विशाल भारद्वाज – विशेष सचिव मुख्यमंत्री

– आलोक कुमार – डीएम संतकबीरनगर

– डॉ. उज्जवल कुमार – एमडी, यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन

– पुलकित खरे – मिशन डायरेक्टर, कौशल विकास

– अनुभव सिंह – वीसी, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण

– शाहिद अहमद – सीडीओ श्रावस्ती

– जगदीश – सचिव, गृह

– अभय – सदस्य, राजस्व परिषद

– डॉ. वेदपति मिश्रा – सचिव, राज्य सूचना आयोग

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति