अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार सहित आगरा पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

आगरा

 अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार सहित आगरा पहुंचे. जेडी वेंस के आगरा पहुंचने पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. उपराष्ट्रपति के साथ उनका परिवार आज आगरा में है और वो ताजमहल के दीदार को पहुंचे हैं.

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और बच्चों के साथ आज सुबह आगरा पहुंचे. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया. वहीं, पहलगाम हमले के मद्देनजर सांस्कृतिक कार्यक्रम रद कर दिए गए हैं.

उपराष्ट्रपति वेंस का यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है. सुरक्षा के मद्देनज़र ताजमहल को दोपहर तक के लिए आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है. अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस यानी जेडी वेंस 32 कारों के काफिले के साथ आगरा पहुंच चुके हैं. थोड़ी देर में वह ताजमहल का दीदार करेंगे.

अमेरिकी कमांडो और भारतीय सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा संभाली है. एयरपोर्ट से शिल्पग्राम तक 12 किलोमीटर लंबे रूट पर 5000 से अधिक स्कूली बच्चों और मयूर नृत्य मंडलियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गई हैं. यह दौरा भारत-अमेरिका के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंधों का प्रतीक है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति