पीएसएल की प्रेजेंटेशन सेरमनी में गलती से IPL का नाम ले बैठे रमीज राजा, फैंस बोले- बुड्ढा सठिया गया है

नई दिल्ली
भारत में इस समय इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का आयोजन हो रहा है और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल खेला जा रहा है। ऐस में पाकिस्तान के कमेंटेटर अक्सर आईपीएल की बात करते हैं। हालांकि, भारतीय कमेंटेटर पीएसएल का जिक्र तक नहीं करते। यही कारण है कि पाकिस्तान सुपर लीग में एक मैच के दौरान प्रेंटेशन सेरेमनी में दिग्गज कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा एक अवॉर्ड की घोषणा करते समय पीएसएल की जगह आईपीएल का जिक्र कर बैठे और इसके लिए उनको ट्रोल किया जा रहा है।

रमीज राजा के पीएसएल को आईपीएल कहने वाली वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आई तो फैंस ने उनके मजे लेने शुरू कर दिए। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि बुड्ढा सठिया गया है। तमाम यूजर ये भी लिख रहे हैं कि ये आईपीएल की पावर है। मुल्तान सुल्तांस ने मंगलवार (22 अप्रैल) को पीएसएल के मैच में लाहौर कलंदर्स को 33 रनों से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। इसी मैच के बाद रमीज राजा की जुबां फिसल गई। हालांकि, जल्द ही उन्होंने करेक्शन भी किया, लेकिन फैंस को तब तक मसाला मिल चुका था।

मैच का सबसे बेहतरीन कैच लेने के लिए जोशुआ लिटिल को इनाम देने की घोषणा करते समय रमीज राजा ने गलती से PSL के बजाय "HBL IPL" कह दिया और इस घटना को सोशल मीडिया पर वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगा।

कुछ लोग इसे गलती बता रहे हैं तो कुछ ने सीधे उनको बर्खास्त करने की मांग कर दी थी। वहीं, भारतीय समर्थक इसे आईपीएल की जीत बता रहे हैं, क्योंकि आईपीएल और पीएसएल का कोई मुकाबला इस समय नहीं है। आईपीएल में जो खिलाड़ी बिके नहीं हैं, उनको पीएसएल में खरीदा गया है। बता दें कि पीएसएल के एक ओनर को भी ट्रोल किया गया था, जिसने मैच जीतने के बाद खिलाड़ी को हेयर ड्रायर गिफ्ट किया था।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति