इंस्टाग्राम की दोस्ती बदली प्यार में, हरियाणा से पार्टनर को लेने शिवपुरी पहुंची महिला

शिवपुरी
 शिवपुरी में इंस्टाग्राम की दोस्ती इस कदर परवान चढ़ी कि हरियाणा की एक महिला के साथ रहने को शिवपुरी की महिला तलाक देने पर आमादा है. आपको बता दें कि हरियाणा सिरसा की एक महिला की शिवपुरी की महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई. करीब 4 साल पहले यह दोस्ती हुई, जो अब प्यार में बदल गई. हरियाणा के सिरसा की रहने वाली इस महिला और शिवपुरी की महिला ने एक-दूसरे के हाथ पर अपना नाम भी गुदवा लिया है. हरियाणा के सिरसा खलालू की सिम्मी ने बताया कि मेरा नाम सिम है, मैं हरियाणा के खलालू की रहने वाली हूं. मेरी दोस्ती ज्योति से 4 साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी. शुरुआत में हम मैसेज पर बात करने लगे. फिर बाद में ज्योति मेरे घर भी आई. मैंने भी एक-दो बार उनके घर पर जाकर मुलाकात की, लेकिन ज्योति के परिवार को हमारा रिश्ते पसंद नहीं है.

सिम्मी ने आगे कहा कि ज्योति मुझे समझाती थी. वह मेरे साथ रहना चाहती है. अपने परिवार के विरोध के बावजूद वह हमारे रिश्ते को बनाए रखना चाहती थी. आज मैं यहां उनके रिश्ते में समझौता कराने के लिए आई थी, लेकिन ज्योति के परिवार ने मेरे साथ बुरा व्यवहार किया और मारपीट की.

कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

सिम्मी का कहना है कि हमारी बातचीत इंस्टाग्राम पर शुरू हुई थी. ज्योति वीडियो बनाती थी और मैं उन पर कमेंट करती थी. धीरे-धीरे हमने एक-दूसरे के प्रति अपने भावनाओं को समझा और साझा किया. हालांकि ज्योति का पति है, लेकिन वह मुझे अपने प्यार के लिए छोड़ने को तैयार नहीं है. वह कई बार मेरे पास आ चुकी है. अभी मैंने उसकी टिकट भी बुक करवाई थी, लेकिन उसने कहा कि वह अपने पति के साथ डिवोर्स के लिए साइन करने आई थी. हाल ही में एक मेले में उसने कहा कि वह मेरे साथ हमेशा प्रेम करेगी और शादी करने के लिए भी तैयार है.

पति पर मारपीट का आरोप
शिवपुरी की रहने वाली ज्योति ने बताया कि उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है. इसी बात से परेशान होकर उसकी दोस्ती हरियाणा के सिरसा की सिम्मी से हो गई. इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की रील्स को लाइक और कमेंट करते-करते एक-दूसरे से प्यार हो गया. इसके बाद ज्योति हरियाणा पहुंच गई. कई महीने तक सिम्मी के साथ समय बिताया और पति से डिवोर्स के लिए शिवपुरी कोर्ट आई थी. इसी बीच कोर्ट के बाहर पति के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की. इसका वीडियो भी सामने आया है. महिला ने बताया कि अब वह सिम्मी के साथ ही अपना जीवन बिताना चाहती है. उन्होंने एक-दूसरे के हाथ पर अपना नाम भी लिखवा लिया है. जब उनसे पूछा गया कि आप दोनों महिलाएं हैं तो एक साथ कैसे रहोगे, तो उन्होंने बताया कि हम अभी भी तो जीवन जी रहे है.

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति