पहलगाम में आतंकवादी हमला इस्लाम धर्म को बदनाम करने की साजिश : सनवर पटेल

भोपाल,

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल के नेतृत्व में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में बुधवार को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड परिसर में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। सनवर पटेल के नेतृत्व में मुस्लिम समाज का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आतंकवाद के खात्मे के लिए देश की राष्ट्रपति के नाम भोपाल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान, मोर्चे के जिला अध्यक्ष शहरयार अहमद, जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष इरशाद अंसारी, असलम इलयास, रमीज कुरैशी सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में हिंदू भाइयों के आस्था के केंद्र धार्मिक स्थल हैं। कश्मीर का मुसलमान भी इन हिंदू धार्मिक स्थलों की यात्रा में सदैव हिंदू भाइयों का सहयोगी रहा है। मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम से कुछ दूरी पर स्थित बैसरन घाटी में हिंदुओं पर किए गए कायराना आतंकवादी हमले की मध्यप्रदेश का मुस्लिम समाज सहित मैं भर्त्सना करता हूं।

इस्लाम निर्दोषों की हत्या की शिक्षा नहीं देता
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि पहलगाम के पास जिस तरीके से आतंकवादियों ने निर्दोष हिंदुओं का कत्लेआम किया है, उससे संपूर्ण  भारत का मुस्लिम समुदाय बहुत आहत है, क्योंकि इस्लाम कभी भी निर्दोषों की हत्या की शिक्षा नहीं देता। आज भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में मुस्लिम समाज आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान का पुतला जलाया है और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए हमले से सारा देश दहल गया है। हर भारतीय को गहरा दुख और पीड़ा पहुंची है। इस तरह के घिनौने कृत्य की हम सभी कड़ी निंदा करते हैं।

हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि कश्मीर में कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले को मध्यप्रदेश का मुस्लिम समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। हमारे हिंदू भाई-बहनों के लिए अमरनाथ यात्रा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों पर हमला अमानवीय और घिनौना कृत्य के साथ मानवता के खिलाफ है। हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और उसका समर्थन करने वाले पाकिस्तान की हम घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद शांति, सद्भावना और विकास का दुश्मन है। हम दोषियों पर शीघ्र सख्त सजा की मांग और इन आतंकवादियों के पनाहगार पाकिस्तान प़र भी कड़ी कार्यवाही की मांग करते हैं। इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और आतंकवाद के खिलाफ एक जुट होकर लड़ने का संकल्प लेते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति