उपभोक्ताओं को निर्धारित समय सीमा में उपलब्‍ध कराएं नए कनेक्‍शन : एमडी श्री सिंघल

भोपाल
 मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गुना, अशोकनगर एवं शिवपुरी के अभियंताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम गुना के वृत्‍त कार्यालय में संपन्‍न हुआ। प्रशिक्षण में प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्धारित समय सीमा में नए कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराएं। विद्युत प्रणाली में ट्रिपिंग की घटनाओं का विश्‍लेषण कर तकनीकी रूप से प्रभावी रखरखाव करें। ट्रिपिंग कम से कम होना चाहिए। गर्मी के दौरान ज्‍यादातर उपकेन्‍द्रों में  अर्थिंग की समस्‍या आती है, इसलिए वहां अर्थिंग को प्रभावी बनाने के लिए  पानी अवश्‍य डलवाएं। उन्‍होंने सकल तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों को कम करने के लिए राजस्व वसूली के साथ-साथ बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने की बात भी कही। उपभोक्‍ता सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्‍तापूर्ण  विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा उपभोक्‍ता संतुष्टि के लिए निर्धारित रूप से कार्य करें। विद्युत लाइनों पर व्‍यस्‍त मार्गो एवं बाजारों में गार्डिंग जरूर लगाएं ताकि विद्युत दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

 प्रशिक्षण सत्र में नए कनेक्‍शन के लिए नए नियमों तथा अधोसंरचना विकास के लिए नए प्रावधानों की जानकारी दी गई। अभियंताओं से अपेक्षा की गई कि वे सरल संयोजन पोर्टल के माध्‍यम से नए कनेक्‍शन निर्धारित समय सीमा में दें। सदैव तय अवधि में उपभोक्‍ता की मांग पूरी करने के लिए तत्‍पर रहें। उन्‍होंने कहा कि अब उपभोक्‍ताओं को नए कनेक्‍शन के लिए एमपी ऑनलाइन व कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के विभिन्‍न केन्‍द्रों के माध्‍यम से सुविधा उपलब्‍ध करा दी गई है। ग्रामीणों के लिए 5 रुपये में घरेलू तथा कृषि पंप कनेक्‍शन देने का बड़े पैमाने पर अभियान चलाने का प्रशिक्षण भी दिया।

प्रबंध संचालक ने कहा कि बकायादारों के बिजली कनेक्शन को प्रभावी रूप से विच्छेदित करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई उपभोक्ता विच्छेदन उपरांत कनेक्शन अनधिकृत रूप से जोड़ लेता है तो उनके विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करें। धारा 135 व 126 के केस बनाने के दौरान पंचनामा पर हस्‍तक्षार के लिए स्‍वतंत्र गवाह जरूर रखें, ताकि बाद में कोई संदेह न रहे। उन्‍होंने उपभोक्‍ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट करने की बात भी कही, क्‍योंकि कई उपभोक्‍ताओं के पुराने नंबर चल रहे हैं, जो कि संभवत: बंद हो चुके हैं।

प्रशिक्षण सत्र में प्रबंध संचालक श्री सिंघल ने उपभोक्‍ता हितों को ध्‍यान में रखते हुए समय पर सटीक मीटर रीडिंग दर्ज करने की बात कही। उन्‍होंने ज्‍यादा से ज्‍यादा उपभोक्‍ताओं को स्‍मार्ट मीटर के फायदे बताने पर भी जोर दिया।

प्रबंध संचालक ने कहा कि खराब तथा जले मीटर योजनाबद्ध ढंग से बदलने का कार्य करें। गैर घरेलू कनेक्शनों और इंडस्ट्रियल पॉवर कनेक्शनों के खराब तथा जले मीटरों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। बैठक में प्रबंध संचालक ने निर्देशित किया कि जूनियर इंजीनियर अपने कार्यक्षेत्र के मासिक बिलिंग चक्र पर नजर रखें और मीटर रीडरों द्वारा किये गये वाचन तथा राजस्व संग्रहण की नियमित रूप से समीक्षा सुनिश्चित करें।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति