राज्य में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने पर हुआ विचार-विमर्श

भोपाल
मध्यप्रदेश कृषि उद्योग विकास निगम की 199वीं बोर्ड बैठक का आयोजन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि निगम का प्रमुख उद्देश्य राज्य में कृषि आधारित उद्योगों को सशक्त करना और कृषि उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार क्षेत्रीय स्तर तक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन कर रही है। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं कृषि आधारित उद्योगों को गति प्रदान कर रही हैं, और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इनका लाभ अधिक से अधिक कृषि उद्यमियों तक पहुँचे।

मंत्री श्री कुशवाह ने निगम के प्रबंधन को निर्देशित किया कि वे कृषि उद्यमियों को हरसंभव तकनीकी और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराएँ। उन्होंने यह भी कहा कि निगम की योजनाएं जिला स्तर पर निवेश आकर्षित करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए प्रभावी रूप से क्रियान्वित की जाएं।

बैठक में कृषि उद्योग की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों, जिला स्तर पर निवेश प्रोत्साहन और निगम द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन, उद्यानिकी आयुक्त श्रीमती प्रीति मैथिल, निगम के प्रबंध संचालक श्री अरविंद दुबे सहित संचालक मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश कृषि उद्योग विकास निगम की स्थापना 21 मार्च, 1969 को कंपनी अधिनियम के अंतर्गत की गई थी। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में आवश्यक मशीनरी एवं उपकरणों का विनिर्माण, कृषि क्षेत्र का समग्र विकास तथा कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति