दिल्ली में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली

दिल्लीवासियों को एक बार फिर लू के थपेड़े सहने पड़ सकते हैं. मौसम विभाग ने राजधानी में तापमान में वृद्धि और हीट वेव की चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है. बुधवार को आसमान साफ रहने और 10 से 20 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

अगले 5 दिन बढ़ेगा तापमान

दिल्ली में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है. बुधवार को तापमान 39-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि 24 से 26 अप्रैल के दौरान यह 41-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. लू की स्थिति के कारण, इस अवधि में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है. मंगलवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने गर्मी को और बढ़ा दिया, हालांकि कुछ समय के लिए चलने वाली सतही हवाओं (10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति) ने थोड़ी राहत प्रदान की.

गर्मी से राहत की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है, और अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है. पिछले 24 घंटों में राजधानी में कोई बारिश नहीं हुई, और गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही है.

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को तेज धूप के साथ मौसम साफ रहेगा. गर्म हवाएं 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. गुरुवार को तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जिससे गर्मी बढ़ेगी. शुक्रवार को भी गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जबकि शनिवार को हल्की राहत मिल सकती है, जब आसमान में कुछ बादल दिखाई देंगे. रविवार को फिर से गर्मी का अनुभव होगा, और सोमवार को बादल छाए रहने की उम्मीद है. मंगलवार को भी बादलों की मौजूदगी रहेगी, लेकिन गर्मी बनी रह सकती है.

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति