सुशील नथानियल का हुआ अंतिम संस्कार, स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल

 इंदौर

पहलगाम हमले में आतंकियों की गोली का निशाना बने इंदौर के सुशील नथानियल का अंतिम संस्कार आज जूनी इंदौर कब्रिस्तान में किया गया। इससे पहले पार्थिव देह को अं‍तिम दर्शन और प्रार्थना सभा के लिए चर्च में रखा गया।

बुधवार रात एयरपोर्ट पर माहौल गमगीन था। सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आई, स्वजन को देख बिलख पड़ी। बहन और भाभी के गले लगकर रोने लगी। इस दौरान बेटा आस्टिन और बेटी आकांक्षा गुमसुम रहे।

सुशील के स्वजन भी पुष्पांजलि देने के दौरान फूट-फूटकर रोने लगे और ताबूत से लिपट गए। पास में मौजूद अन्य स्वजनों ने उनको ढाढस बंधाया। सुशील शनिवार को कश्मीर घूमने परिवार के साथ गए थे।

सरप्राइज देना पसंद था
स्वजन का कहना था कि उनको सरप्राइज देना पसंद था, इसलिए इस बार भी बगैर बताए अचानक से घूमने निकल गए। वहां पहुंचने पर स्वजन को जानकारी लगी। मिलनसार और हंसमुख सुशील का यूं अचानक चले जाना स्वजन को विचलित कर रहा था।

दर्द देखकर सबकी आंखें नम
सुशील की पार्थिव देह के घर पर लाते ही स्वजन फफक पड़े। बेटी के पैर में लगी गोली का जख्म और बेटे व पत्नी का दर्द देखकर सबकी आंखें नम हो गई। स्वजन एक-दूसरे को संभालते दिखे। सुशील के घर दिनभर आस-पड़ोस के लोगों का आना-जाना लगा था। छोटे भाई विकास के घर भी स्वजन और जनप्रतिनिधि पहुंचते रहे।

सरकार ने किया पूरा सहयोग
रात को जब पार्थिव देह को लेकर वाहन पहुंचा, तो सुशील के ताबूत को मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला और पड़ोसियों ने कांधा दिया। सुशील की भाभी, बहन और अन्य स्वजन का कहना था कि सरकार ने कश्मीर से लेकर इंदौर तक पूरा सहयोग किया। इंदौर में भी जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी पूरे समय स्वजन से संपर्क में रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति