आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे सीएम योगी

कानपुर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की मौत हो गई थी। आज पूरे विधि विधान के साथ शुभम द्विवेदी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका शव हाथीपुर गांव पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभम के आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद रहे। योगी ने शुभम के परिवार से मुलाकात की और सांत्वना दी।

वहीं शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि देते हुए व्यापारियों ने आज कानपुर के सभी प्रमुख बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।सराफा, कपड़ा, थोक दवा, गल्ला व फर्नीचर मार्केट दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे। शुभम के आवास पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए हैं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

शुभम के परिजनों के मुताबिक आतंकियों ने उन्हें सिर में बंदूक सटाकर गोली मारी। शुभम की 2 महीने पहले शादी हुई थी। जिसके बाद परिवार के 11 सदस्य कश्मीर घूमने गए थे। हमले के वक्त शुभम अपनी पत्नी के साथ घुड़सवारी कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि आतंकियों ने नाम पूछकर गोली मारी।

बता दें कि पहलगाम के बैसारन घाटी इलाके में मंगलवार दोपहर 2.45 सेना की वर्दी पहने हुए दो आतंकवादी पहुंचे। आतंकियों ने वहां मौजूद लोगों ने धर्म पूछा और टारगेट किलिंग करते चले गए। आतंकवादियों ने इस दौरान 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंट फ्रंट यानी TRF ने ली है। मरने वालों में यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। इनके अलावा एक नेपाल और एक यूएई के टूरिस्ट और दो लोकल भी शामिल हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति