सीआईडी (सीबी) जयपुर पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने किया वार्षिक निरीक्षण

सिरोही

सीआईडी (सीबी) जयपुर पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह बुधवार से दो दिवसीय सिरोही जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जिले का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। इसके साथ ही वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध एवं कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली तथा उन्हे आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सीआईडी (सीबी) जयपुर, पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्रसिंह बुधवार से दो दिवसीय सिरोही जिले के दौरे पर हैं। वे 24 अप्रैल 2025 को भी जिले में रहेंगे। इस दौरान उनके द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण कर समस्त शाखाओं और मैस का भ्रमण किया गया। इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद सामुदायिक भवन, पुलिस लाइन सिरोही में पुलिस कार्मिकों की संपर्क सभा ली गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याएं बताई गई। इनका मौके पर ही समाधान किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इससे पूर्व उनके यहां पहुंचने पर अगवानी की गई।

सिरोही जिले की आपराधिक एवं कानून व्यवस्था के बारे में ली जानकारी
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक  द्वारा जिला सिरोही के समस्त वृताधिकारी व थानाधिकारियों की बैठक ली। इसमें जिले मे अपराध व कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की सुरक्षा एवं अपराधियों में भय के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के आदेश दिए। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर समस्त शाखाओं का जायजा लिया गया। इससे पूर्व पुलिस लाइन में सेरोमोनियल परेड, डेमो व पौधरोपण किया गया। पुलिस थाना शिवगंज का वार्षिक निरीक्षण व सीएलजी मिटींग ली गई। इसके बाद वृत कार्यालय शिवगंज का वार्षिक निरीक्षण किया जाएगा।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति