राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा अंतर्गत नुक्कड़ नाटक आयोजित

मंडला

जिले मे भारत सरकार के निर्देशानुसार सातवां राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम दिनांक 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जनसामान्य में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु संचालनालय महिला एवं बाल विकास, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) के दल द्वारा नारायणगंज के ग्राम मानेगांव के हाट बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। दोपहर में आयोजित इस कार्यक्रम में शुभम संगीत मंडला द्वारा "जीवन के पहले 1000 दिन" विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। साथ ही, दल प्रमुख श्री अयोध्या प्रसाद जी द्वारा लोक गीतों के माध्यम से पोषण जागरूकता को प्रभावशाली तरीके से जनमानस तक पहुँचाया गया।

प्रस्तुति के दौरान दल द्वारा पोषण, स्वास्थ्य, संतुलित आहार, टीकाकरण, बाल देखभाल, गर्भावस्था के दौरान महिला देखभाल, बाल विवाह आदि महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए चलाई जा रही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी गीतों और नाटकों के माध्यम से दी गई। साप्ताहिक हाट बाजार में हुए इस आयोजन में परियोजना अधिकारी श्री सजीव कुमार मोहर, पर्यवेक्षक मोहगांव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति