पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को मिलेगा अगले साल IPL खेलने का मौका?, BCCI कैसे देगा इजाजत

नई दिल्ली
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में खेलने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह अगले साल इस रंगारंग लीग में जरूर खेलना चाहेंगे, लेकिन अगर उन्हें मौका नहीं मिला तो वह पाकिस्तान सुपर लीग में खेलना जारी रखेंगे। बता दें, इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके आमिर लगातार पीएसएल में खेल रहे हैं, मगर अब उनकी इच्छा आईपीएल खेलने की है। अब आपके जहन में सवाल होगा कि आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी तो बैन है..तो कैसे आमिर को आईपीएल खेलने का मौका मिल सकता है? आईए हम बताते हैं…

बता दें, मोहम्मद आमिर की पत्नी नरजिस को ब्रिटेन की नागरिक प्राप्त है। ऐसे में आमिर को उम्मीद है कि उन्हें अगले साल तक ब्रिटेन का पास्पोर्ट मिलने की उम्मीद है। अगर आमिर को पास्पोर्ट मिलता है तो उनके लिए आईपीएल के दरवाजे खुल जाएंगे।

मीडिया से बात करते हुए आमिर से पूछा गया कि अगर शेड्यूल में टकराव होता है तो पाकिस्तान सुपर लीग और आईपीएल में से किसे चुनना है, तो उन्होंने सीधा जवाब दिया, "ईमानदारी से कहूं तो अगर मुझे मौका मिला तो मैं आईपीएल में खेलूंगा। मैं यह खुलकर कह रहा हूं। लेकिन अगर मुझे मौका नहीं मिला तो मैं पीएसएल में खेलूंगा। अगले साल तक मुझे आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा और अगर मौका मिला तो क्यों नहीं?"

उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि अगले साल आईपीएल और पीएसएल में टकराव होगा। क्योंकि इस साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी हुई थी। अगर मुझे पहले पीएसएल में चुना जाता है तो मैं वापस नहीं हट पाऊंगा क्योंकि मुझे बैन कर दिया जाएगा।”

बता दें, मोहम्मद आमिर से पहले एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर ब्रिटेन की नागरिकता हासिल कर IPL खेल चुके हैं। यह क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि अजहर महमूद थे। अजहर ने 2012-15 के बीच आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए 23 मैच खेले थे।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति