गौतम गंभीर को मिली धमकी, ‘ISIS कश्मीर’ से मिला धमकी भरा ईमेल

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर को धमकी मिली है। खबर है कि उन्हें ईमेल के जरिए 'ISIS कश्मीर' ने धमकी दी है। फिलहाल, इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। खास बात है कि धमकी भरा मेल ऐसे समय पर आया है, जब दो दिन पहले ही जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों को भून डाला था।

धमकी मिलने के बाद गंभीर ने बुधवार को दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि उन्हें और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। गंभीर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद भी हैं। यह पहली बार नहीं है, जब उन्हें धमकी मिली है। सांसद के कार्यकाल के दौरान साल 2021 में भी उन्हें इसी तरह का एक मेल मिला था।

पहलगाम हमले को लेकर भी गंभीर ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने भारत की जवाबी कार्रवाई के बारे में लिखा था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया था, 'पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी होगी। भारत हमला करेगा।'

भारत सरकार अलर्ट
बुधवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में CCS यानी सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की बैठक हुई थी। सीसीएस की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल भी शामिल हुए थे। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ सिंधु जल समझौता स्थगित करने समेत 5 बड़ी कार्रवाई के फैसले लिए गए हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति