पहलगाम में हिंदू श्रद्धालुओं पर हुए कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया, शहर में फूंका पाकिस्तान पीएम का पुतला

हरदोई
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू श्रद्धालुओं पर हुए कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इसका तीखा विरोध अब सड़कों पर दिखने लगा है। हरदोई शहर में इस हमले के खिलाफ भारी जनाक्रोश देखने को मिला, जहां सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक और युवाओं ने एकजुट होकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। अस्पताल तिराहा और सिनेमा चौराहे पर आक्रोशित भीड़ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान "पाकिस्तान मुर्दाबाद", "आतंकवाद हाय-हाय" और "भारत माता की जय" जैसे नारे गूंजते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह राष्ट्रवादी रंग में रंग गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व अनूप सिंह, कीर्ति सिंह, सुशील अवस्थी उर्फ छोटे महाराज और विवेक सिंह ने किया। इन युवाओं की अगुवाई में बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने पहलगाम में श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रतीकों के आधार पर निशाना बनाने को अमानवीय और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सबसे घृणित चेहरा करार दिया। उनका कहना था कि यह हमला सीधे तौर पर भारत की धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक विरासत पर हमला है।
प्रदर्शन के दौरान शहर कोतवाल संजय त्यागी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की भावनाओं का सम्मान करता है और किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति