भोपाल में मुस्लिम छात्रों ने हिंदू छात्राओं को प्रेम जाल में फंसाया और फिर दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, सहेलियों को भी फंसाया

भोपाल
राजधानी में छात्राओं से दुष्कर्म कर उन्हें ब्लैकमेल करने का अजमेर जैसा झकझोर देने वाला कांड सामने आया है। रायसेन रोड स्थित टीआईटी कालेज में मुस्लिम छात्रों ने हिंदू छात्राओं को निशाना बनाते हुए उन्हें प्रेम जाल में फंसाया और फिर दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया। उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दरिंदों ने पीड़िताओं की सहेलियों को बुलाकर दुष्कर्म किया।

    रविवार को एक पीड़ित छात्रा ने हिम्मत कर बागसेवनिया थाने में पहली शिकायत दर्ज कराई।
    इसके बाद पुलिस को दो और शिकायते मिलीं। पुलिस इस मामले को चार दिनों तक छिपाती रही।
    अब जाकर बागसेवनिया पुलिस ने जीरो पर कायमी कर अशोकागार्डन, जहांगीराबाद और ऐशबाग थाने में केस ट्रांसफर किया है।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने चार अफसरों का विशेष जांच दल गठित कर दिया है।
    पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित फराज खान और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर चुकी है।
    इसमें दर्जन भर अन्य लोग भी शामिल हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दो आरोपितों के मोबाइल से कई युवतियों के साथ दुष्कर्म के वीडियो मिले हैं।
    वीडियो में आरोपित युवक दुष्कर्म करते हुए छात्राओं से धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहते भी दिखाई दिए हैं।
    घटना के समय कई छात्राएं नाबालिग थीं, जिसके चलते पुलिस ने आरोपितों के विरूद्ध पाक्सो व धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का मामला भी दर्ज किया है।

दरिंदों ने पूरा जाल बुना था
    पुलिस की अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपितों ने ब्लैकमेलिंग से जिस्मफरोशी का पूरा जाल बुना था।
    ये दरिंदे दुष्कर्म की शिकार छात्राओं के वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी देते।
    उससे डरी छात्राओं को दूसरे मुस्लिम युवकों को सौंप देते।
    उसके बाद उन छात्राओं को अपनी सहेलियों को किसी खास जगह बुलाने के लिए दबाव बनाते।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति