राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कर्मचारियों ने कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया, तो कार्रवाई की जायेगी

भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को वार्ड 56 में क्षेत्रवासियों से जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और एसडीएम को अवैध कॉलोनाइजर्स के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान आनंद बिहार कालोनी और नरेंद्र नगर बरखेड़ा पठानी की महिलाओं ने राज्यमंत्री श्रीमती गौर को बताया कि बिल्डर ने प्लॉट बेच दिए। पानी, बिजली और नाली जैसी कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई।

स्‍थानीय नागरिकों ने बताया कि एक पेट्रोल पंप संचालक ने अटल चौराहे से 80 फीट रोड पर अतिक्रमण कर आम रास्ता बंद कर दिया है। रहवासियों ने वैकल्पिक मार्ग देने की मांग की। स्थानीय नागरिकों ने अधूरे पड़े सुलभ शौचालय का निर्माण पूरा कराने की मांग की।

माता मंदिर बरखेड़ा पठानी में महिलाओं ने नाली की सफाई नहीं होने, कचरा नहीं उठाने की शिकायत की। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए लापरवाही करने वाले कर्मचारियों ने कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। साकेत नगर सेक्टर-3डी नुपुर बाल उघान के नागरिकों ने पार्क में असामाजिक तत्वों के कब्जा कर अवैध कॉमर्शियल गतिविधियां संचालित किये जाने की शिकायत की। यहां जर्जर हो चुकी सीवेज लाइनों से सड़कों पर गंदा पानी बहने की बात भी उठाई गई। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने बताया कि नई पाइप लाइन का निर्माण अमृत फेज-2 के तहत शीघ्र कराया जायेगा।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर के साथ पार्षद श्री नीरज सिंह, प्रताप सिंह बेस, लीलाधर मालवीय, तुलाराम नामदेव, सुनील दबे सहित सैकड़ों की संख्या में रहवासी, कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति