अरिजीत सिंह ने कैंसल किया चेन्नई म्यूजिक कॉन्सर्ट, आतंकी हमले को लेकर देश स्तब्ध और आहत है

मुंबई
जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश स्तब्ध और आहत है। हमले से आहत गायक अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चेन्नई म्यूजिक कॉन्सर्ट कैंसल होने की जानकारी दी। इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा है, “हाल की दुखद घटनाओं के मद्देनजर, आयोजकों और कलाकारों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया है कि इस रविवार 27 अप्रैल को चेन्नई में होने वाले अपकमिंग शो को रद्द कर दिया जाए।“

अरिजीत सिंह ने यह भी बताया कि कॉन्सर्ट का ट‍िकट खरीदने वाले लोगों को जल्द ही रिफंड मिल जाएगा। उन्होंने लिखा, “सभी टिकट खरीदने वाले लोगों को धनराशि वापस कर दी जाएगी, तथा धनराशि ऑटोमेटिक वापस कर दी जाएगी।“ इसके साथ ही शो से जुड़े किसी भी तरह की समस्या और जानकारी के लिए उन्होंने एक वेबसाइट पर विजिट करने को कहा।

इससे पहले पोस्ट शेयर कर अभ‍िनेता अर्जुन रामपाल ने इसे कायरतापूर्ण और घिनौना कृत्य बताया। अभिनेता ने कहा कि कश्मीर भारत में है और भारत में ही रहेगा। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता अर्जुन रामपाल ने आतंकी हमले को कायरतापूर्ण और घिनौना करार देते हुए लिखा, “जो खुद का बचाव नहीं कर सकते थे, उन निर्दोष लोगों पर हमला कायरतापूर्ण और घिनौना कृत्य है।“

अभिनेता ने आगे कहा, “सोचिए कि आपके परिवार का कोई व्यक्ति खुशियां मनाने के लिए छुट्टी पर जाता है और कभी वापस नहीं आता, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह धर्म विशेष से है! ऐसा नुकसान सहने वाले दुखी परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। उन कायरों के लिए आइए रिकॉर्ड को फिर से ऑन करें, 'कश्मीर भारत में है और हमेशा रहेगा। इसमें कुछ भी बदलाव नहीं होगा।''

वहीं, पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जाहिर करते हुए अभिनेत्री दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''घटना के बाद से हमारा दिल दर्द और दुख से भरा हुआ है। ऐसे समय में हमें एकजुट होकर खड़े होना चाहिए। शांति के लिए आवाज उठानी चाहिए। हमें नफरत और हिंसा के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। न्याय की जीत होनी चाहिए। आइए हम सब एक साथ आएं और कहें, बहुत हो गया। नफरत को हम अपने समाज को तोड़ने नहीं देंगे। अब हम चुप नहीं रहेंगे।''

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति