शासकीय स्कूल पर हो रहा बेखौफ कब्जा, विभाग बना अनजान, जांच की उठ रही मांग

मंडला
 लालीपुर चौराहे स्थित एक बंद प्राथमिक शाला भवन पर बेखौफ तरीके से अतिक्रमण कर लिया गया है। कभी बच्चों के पढ़ाई, खेल और प्रार्थना स्थल रहे इस भवन के मुख्य द्वार पर अवैध रूप से कब्जा कर वहां गेट और सीटें लगा दी गई हैं। अब स्थिति यह है कि शासकीय भवन में प्रवेश के लिए पहले कब्जाधारी से अनुमति लेनी पड़ती है।
       जानकारी अनुसार यह भवन वर्तमान में जिला शिक्षा केंद्र के अधीन है और विभागीय जानकारी के अनुसार इसे गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा है। बताया जाता है कि तकनीकी कारणों से यह शाला कुछ वर्ष पूर्व बंद कर दी गई थी। लेकिन विभाग की अनदेखी का लाभ उठाकर अब यह भवन निजी स्वार्थ का केंद्र बन गया है। कुछ लोगों का कहना है कि उक्त जगह मंदिर ट्रस्ट की है, जिससे कब्जा करने वाला खरीद कर वहां निर्माण कार्य कराया है, अब दो प्रकार के सवालों का जबाब जांच उपरांत ही मिल सकता है।
       इस मामले में जब एसडीईओ से चर्चा की गई तो उन्होंने कब्जे की जानकारी से अनभिज्ञता जताई और कहा कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। सवाल यह उठता है कि यदि विभाग सतर्क होता तो यह कब्जा संभव ही नहीं था।
         वर्तमान में शहर में आंगनबाड़ी केंद्र सहित कई शासकीय कार्यालयों के लिए भवनों की आवश्यकता है। यदि यह भवन ऐसे किसी कार्य को सौंप दिया जाता, तो आज यह स्थिति न बनती।
          यह मामला न केवल विभागीय लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग कितने गंभीर हैं। अब देखना यह है कि विभाग अवैध कब्जा हटाने में कितनी तत्परता दिखाता है या इसे भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

इनका कहना है-
आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है, जांच उपरांत मामला  सही पाए जाने पर कब्जा हटाने की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

बीईओ, मण्डला

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति