उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब मोबाइल ले जाना और इस्तेमाल करना पूरी तरह से बैन

उज्जैन

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब मोबाइल ले जाना और इस्तेमाल करना पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। गुरुवार शाम मंदिर समिति ने नया आदेश जारी करते हुए बताया कि सुरक्षा और धार्मिक माहौल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

अब मोबाइल ले जाना भी मना, सिर्फ इस्तेमाल नहीं

मंदिर प्रबंधन ने साफ कहा है कि अब सिर्फ मोबाइल इस्तेमाल पर ही नहीं, बल्कि मोबाइल लेकर मंदिर परिसर में जाना भी मना है। अगर कोई मंदिर परिसर में मोबाइल इस्तेमाल करता पाया गया, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

यहां जमा कर सकेंगे मोबाइल

मंदिर में आने वाले श्रद्धालु अपने मोबाइल को तीन जगह जमा कर सकेंगे।

    मानसरोवर भवन
    बड़ा गणपति के पास द्वार क्रमांक 04
    अवंतिका द्वार क्रमांक 01

यहां लॉकर की सुविधा दी गई है। मोबाइल जमा करने पर रसीद मिलेगी, जिसे दर्शन के बाद दिखाकर मोबाइल वापस लिया जा सकता है।

लॉकर कम, भीड़ ज्यादा- कैसे संभालेंगे मोबाइल?

महाकाल मंदिर में रोजाना 50 से 70 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। अगर इनमें से आधे लोग भी मोबाइल लेकर पहुंचते हैं, तो करीब 30 हजार मोबाइल रखने की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल मंदिर परिसर में इतने लॉकर उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि क्या मंदिर समिति इस व्यवस्था को संभाल पाएगी? अगर जल्द ही पर्याप्त संख्या में नए लॉकर नहीं जोड़े गए, तो श्रद्धालुओं को मोबाइल जमा करने में भारी परेशानी हो सकती है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति