आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लॉवर ने कहा कि हेजलवुड को पता है कि कब कौन सी गेंद फेंकनी है, जमकर तारीफ की

नई दिल्ली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लॉवर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के हीरो जोश हेजलवुड की जमकर तारीफ की है। उन्होंने टीम की 11 रन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले इस तेज गेंदबाज को क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में दबाव झेल लेने वाला खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि हेजलवुड को पता है कि कब कौन सी गेंद फेंकनी है।

एंडी प्लॉवर ने कहा कि यह विश्व स्तरीय गेंदबाज खेल के किसी भी प्रारूप में दबाव झेल सकता है और उसे पता कि किसी विशेष समय पर कौन सी गेंद फेंकनी है।
आखिरी ओवरों में हेजलवुड की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की टीम मौजूदा सत्र में अपने घरेलू मैदान पर चार मैचों में पहली जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज ने अपने आखिरी दो ओवरों में सिर्फ सात रन खर्च कर चार विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर चार सफलता हासिल की। आरसीबी ने नौ मैचों में छठी जीत दर्ज की। फ्लॉवर ने कहा, ‘मैं शायद उनके आखिरी दोनों ओवरों की बात करूंगा क्योंकि उनके दो ओवरों में सात रन गए और उन्होंने तीन विकेट लिए। उन दोनों ओवरों में उस खिलाड़ी का स्तर दिखा।’ उन्होंने कहा, ‘वह कमाल का गेंदबाज है, वह विश्व स्तरीय गेंदबाज है, उसके पास किसी भी प्रारूप में दबाव झेलने की क्षमता है। मुझे पता है कि उसे एक ही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी के लिए जाना जाता है लेकिन उसके पास हर तरह की गेंदबाजी करने की क्षमता है।’

जिम्बाब्वे के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘उसने यॉर्कर, वाइड यॉर्कर और धीमी गेंदों का शानदार मिश्रण किया। उसे पता है कि कब किस तरह की गेंदबाजी करनी है।’
फ्लॉवर ने कहा कि तीन अलग-अलग तरह की तेज गेंदबाजी आक्रमण आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भुवी (भुवनेश्वर कुमार) इस सत्र में शानदार रहे हैं और यश (दयाल) ने आज (गुरुवार) आखिरी ओवर में फिर से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दबाव में शानदार रहे है।’

फ्लॉवर ने इसके साथ ही दिग्गज विराट कोहली (42 गेंद में 70) और वामहस्त बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल (27 गेंद में 50) की भी तारीफ की। इन दोनों की 95 रन की साझेदारी से टीम 205 रन बनाने में सफल रही। आरसीबी के मुख्य कोच ने कहा, ‘देव पडीक्कल ने बिना किसी जोखिम के 27 गेंदों पर 50 रन बनाकर कमाल की पारी खेली। हम विराट (कोहली) के बारे में बहुत कुछ कहते हैं, लेकिन 42 गेंदों पर उनकी 70 रन की पारी और देव के साथ उनकी साझेदारी ने हमें वास्तव में एक ऐसी पिच पर एक मंच दिया जो इतनी आसान नहीं थी।’

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति