पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कल भोपाल बंद का किया आव्हान

भोपाल
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देश गुस्से में है। लोग जगह-जगह सड़क पर उतरकर अपना विरोध जता रहे है। इस बीच भोपाल चेंबर ऑफ कॉर्मर्स ने शनिवार को भोपाल बंद का आव्हान किया है। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली ने कहा कि पहलगाम, कश्मीर में निहत्थे व बेकसूर हिंदुओं की जिनके धर्म की जानकारी लेने के पश्चात उनके परिवारजनों के सामने बर्बरता से हत्या कर दी गई। इस निर्मम हत्याकाण्ड के मद्देनज़र मृतकों के परिवारजनों के साथ खड़े होने एवं इस निर्मम आतंकी हमले के विरोध प्रदर्शन स्वरूप भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भोपाल बंद का ऐलान करता हैं।

वह आगे कहते है कि भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, भोपाल के समस्त व्यापारियों एवं भोपाल के समस्त व्यापारिक संगठनो से आग्रह करता है कि पहलगाम आतंकी हमले के कड़े विरोध हेतु दिनांक 26 अप्रैल दिन शनिवार को पूरे भोपाल को बंद करने की अपील करता हैं। एव समस्त व्यापारिक समाज से आग्रह करता है कि अपना पूर्ण सहयोग दें।

मशाल जुलूस निकाल कर जताया विरोध- वहीं पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार शाम भाजपा ने न्यू मार्केट इलाके में मशाल जुलूस निकाला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की अगुवाई में निकले मशाल जुलूस में भाजपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने न्यू मार्केट के नानके पेट्रोल पंप से रोशनपुरा चौराहे तक पैदल मार्च किया औऱ रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचकर आतंकवादी घटना का विरोध जताया और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद पर अंतिम कील ठोकने का कार्य होगा। पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किया गया कायराना हमला भारत की आत्मा पर हमला है, जिसे भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। पूरा भारत हमले के विरोध में एक साथ खड़ा है। पूरा देश इस हमले को लेकर आक्रोशित है। प्रधानमंत्री मोदी ने तय कर लिया है कि अब भारत में आतंकवाद का अंतिम समय आ गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि पहलगाम में हुआ कायराना आतंकी हमला भारत की आत्मा पर हमला है। यह भारत की संप्रभुता पर आक्रमण है। उन्होंने साफ कह दिया है कि अब इस देश के अंदर आतंकवाद के सफाए का समय आ गया है। ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी जो आतंकवाद को समर्थन देते हैं और उनका हिसाब किया जाएगा।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति