एम.पी. ट्रांसको ने नारियलखेड़ा में 4 खतरनाक निर्माण हटाकर मानव जीवन को किया गया सुरक्षित

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) द्वारा भोपाल में एक्स्ट्रा हाईटेंशन लाइन के समीप निर्धारित सुरक्षा मापदंडों की अवहेलना कर किए गए, मानव जीवन के लिए घातक अनाधिकृत निर्माणों को हटाने का अभियान निरंतर जारी है। विगत दिवस हुई दुर्घटना के बाद नारियलखेड़ा क्षेत्र में 2 रहवासी मकानों को हटाने के बाद, अब इसी क्षेत्र में 4 और अनाधिकृत निर्माणों को विधिवत कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया गया। ये निर्माण शारदा नगर क्षेत्र में 132 के.व्ही. भोपाल-लालघाटी एक्स्ट्रा हाईटेंशन लाइन के निकट इंडक्शन ज़ोन की परिधि में किए गए थे।

चार निर्माण हटाए गए

एम.पी. ट्रांसको  भोपाल के कार्यपालन अभियंता रविशंकर ने बताया कि नारियलखेड़ा , शारदा नगर, गली नंबर 13 में कुछ रहवासियों द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर अनाधिकृत निर्माण किए गए थे। पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद जब इन निर्माणों को मकान मालिकों द्वारा नहीं हटाया गया, तब एम.पी. ट्रांसको ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए इन्हें ध्वस्त कर दिया। यह कदम संभावित विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को समाप्त करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये उठाया गया।

अभियान जारी रहेगा

कार्यपालन अभियंता रविशंकर ने बताया कि भोपाल में एक्स्ट्रा हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइनों के समीप बने सभी ऐसे अनाधिकृत और घातक निर्माणों को चिन्हित कर उन्हें हटाया जा रहा है। इससे इन लाइनों के संपर्क या इंडक्शन ज़ोन में आने से होने वाली दुर्घटनाओं की संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति