रायपुर : सूरजपुर जिले में 909 हैंडपंपों की मरम्मत पूर्ण

रायपुर

सूरजपुर जिले में 909 हैंडपंपों की मरम्मत पूर्णगर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की संभावनाओं को देखते हुए सूरजपुर जिला प्रशासन द्वारा पेयजल स्रोतो विशेषकर हैंडपपों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक विशेष हैंडपंप सुधार पखवाड़ा मना कर कुल 909 हैंडपंपों की मरम्मत कर उनको क्रियाशील किया गया है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हैंडपंपों से संबंधित शिकायतें जैसे ही मोबाइल या टोल फ्री नंबर के माध्यम से प्राप्त होती हैं, तत्काल मरम्मत टीम मौके पर पहुंचकर कार्य पूर्ण कर रही है। विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी शिकायत 3 दिनों से अधिक लंबित न रहे।

सुधार पखवाड़ा के दौरान विकासखंड प्रेमनगर, सूरजपुर, भैयाथान, ओड़गी, प्रतापपुर एवं रामानुजनगर क्षेत्रों में बंद पड़े हैंडपंपों को प्राथमिकता पर ठीक किया गया। यह कार्य ग्रामीणों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युद्धस्तर पर संचालित किया गया। जिले में खराब हैंडपंपों की सूचना देने हेतु टोल फ्री नंबर 1800-233-0008 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा प्रत्येक विकासखंड के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिनसे सीधे संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

खराब हैंडपंपों की जानकारी विभाग के टोल फ्री नंबर 18002330008  एवं जिला सूरजपुर के विभिन्न विकास खण्डों में खराब हैंडपंपों की सूरजपुर जिले में 909 हैंडपंपों की मरम्मत पूर्णशिकायत हेतु बनाये गये नोडल को ग्रामीण दे सकते हैं। समस्त विकासखण्ड के लिए प्रदीप खलखों (मों नं.+91-6265964123) के साथ-साथ विकासखण्ड सूरजपुर/रामानुजनगर/प्रेमनगर के लिए व्ही. के. मिश्रा (मो. नं. +91-9425254247) विकासखंड भैयाथान/प्रतापपुर के लिए डी.के. जैन (मो नं. +91-9425437050), विकासखण्ड ओड़गी ए.के. एक्का (मों नं. +91-9424258483), विकासखण्ड सूरजपुर के लिए अमित राय (मों नं. +91-7999573705), विकासखंड रामानुजनगर के लिए सुराधिका उंजन (मों नं +91-8224957822), विकासखण्ड प्रेमनगर के लिए एस.के. पाटले (मो नं. +91-8965076171), विकासखण्ड प्रतापपुर के लिए विमलेस सिंह (मों नं. +91-9406029939), विकासखण्ड भैयाथान के लिए ज्ञानेश मिश्रा (मों नं. +91-9993889874), विकासखण्ड ओड़गी के लिए अविनाश मिंज (मों नं. +91-8770586537) विकासखण्ड जिला स्तर पर शिकायत दर्ज करने हेतु अंकित एक्का (मों नं. +91-9516418776) से संपर्क कर सकते हैं।

कलेक्टर जयवर्धन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या न हो। सभी नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रिय रहकर हैंडपंपों की निगरानी करें एवं तत्काल सुधार कार्य कराना सुनिश्चित करें।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति