चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज दीपक हुड्डा आईपीएल 2025 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, खतरे में करियर

नई दिल्ली
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज दीपक हुड्डा आईपीएल 2025 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। लेकिन एम चिदंबरम स्टेडियम में वह धीमी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 21 गेंद में 22 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने एक छक्का और एक चौका लगाया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक बार फिर बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण संघर्ष करती हुई नजर आई और 19.5 ओवर में सिर्फ 154 रन ही बना सकी। 2019 के बाद पहली बार चेन्नई की टीम चेपॉक में ऑल आउट हुई।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स का पांचवां विकेट गिरने के बाद दीपक हुड्डा 13वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे और 7.1 ओवर तक क्रीज पर रहे। लेकिन इसके बावजूद वह चेन्नई को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सके। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल मेगा नीलामी में उन्हें 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा था। दीपक हुड्डा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2024 में नौ पारियों में 145 रन बनाए थे।

दीपक हुड्डा ने इस सीजन सिर्फ चार मैच खेले हैं लेकिन उसमें भी वह मौका का फायदा नहीं उठा सके हैं। दीपक ने चार मैचों में सिर्फ 29 रन बनाए हैं। दीपक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चार और कोलकाता के खिलाफ खाता ही नहीं खोल सके थे। दीपक ने 122 मैचों में 1494 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने आठ अर्धशतक भी लगाए हैं। वह पहली बार जारी सीजन में दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

आईपीएल 2022 में दीपक हुड्डा ने अच्छा प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 15 मैचों में 451 रन बनाए थे। लखनऊ के लिए खेलते हुए उन्होंने आईपीएल 2023 में 12 मैचों में सिर्फ 84 रन बनाए थे। उन्होंने पिछले सीजन 11 मैचों में 145 रन बनाए।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति